30/07/2025

समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग : डॉ.नलिनी चौधरी

Helth Camp - Nalini

समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग : डॉ.नलिनी चौधरी

मांजरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ज्ञान दान और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते हुए उस कार्य को बिना किसी अपेक्षा के अपना प्राथमिक कर्तव्य मानते हुए अपना बहुमूल्य योगदान देते रहना चाहिए। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग समाज की सेवा करने में प्रतिबद्ध हैं। इन्हें समाज की सेवा करने में सक्षम होना चाहिए। यह विचार पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.नलिनी चौधरी ने व्यक्त किए।

छत्रपति शिवाजी महाराज बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था मतिमंद निवासी विद्यालय मांजरी बुद्रुक दिव्यांग विशेष विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर विजय चौधरी और वैशाली चौधरी ने बच्चों को जीवनावश्यक दैनिक जरूरत की वस्तुएं उपहार में प्रदान कीं। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य यू.वी.चौधरी, मंगेश शेंडे, अनिता शेंडे के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आगे बोलते हुए डॉ.नलिनी चौधरी ने कहा कि सभी सामान्य बच्चों को शिक्षित करने और विशेष रूप से विकलांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने व उनकी उचित देखभाल करने एवं उन्हें स्वस्थ रखने के लिए अहम भूमिका निभानेवाले सभी शिक्षक, प्रधानाचार्य और केयरटेकर जो खुशी से इन सभी जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रहे हैं, जो सही मायने में प्रशंसनीय तथा सराहनीय हैं।

डॉ.नलिनी चौधरी की पहल से आरोग्य विद्या प्रसारक मंडल पुणे द्वारा संचलित विश्वास इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस पुणे के सहयोग से पिछले पांच वर्षों से लगातार इन दिव्यांग बच्चों की शारीरिक जांच की जा रही हैं। यह कार्य पिछले पाँच वर्षों से निरंतर चल रहा है और भविष्य में भी निर्बाध रूप से जारी रहेगा। यह जानकारी डॉ. स्वाति भाडले-आंबेकर ने दी।

दिव्यांग विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री पवार ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्राध्यापिका रजपुरे मैडम, आभार प्रदर्शन और प्राध्यापिका कलसकर मैडम ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *