16/07/2025

संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार

1

संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार
पुणे में वॉक फॉर संविधान का किया गया आयोजन

पुणे, नवंबर (जिमाका)
संविधान की अमृत जयंती के अवसर पर पुणे में स्वयंदीप सोशल फाउंडेशन एवं अन्य संस्था, संगठनों और संविधान प्रेमी नागरिकों द्वारा वॉक फॉर संविधान का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के शुभ हाथों से हरी झंडी दिखकर किया गया।

पुणे के विभिन्न संस्था, संगठनों की ओर से हर साल संविधान दिन के अवसर पर वॉक फॉर संविधान का आयोजन किया जाता है, यह तीसरा वर्ष है। यशदा के अधिकारी डॉ. बबन जोगदंड, सतीश गायकवाड की पहल से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भिडेवाडा से वॉक फॉर संविधान की सुबह 8 बजे शुरुआत की गई। प्रारंभ में विभागीय आयुक्त डॉ. पुलकुंडवार के शुभ हाथों डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करके और भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया गया। प्रस्तावना का वाचन गोविंद बनसोडे ने किया।

2-225x300 संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए डॉ. पुलकुंडवार ने कहा कि संविधान को आम आदमी तक पहुंचाने की जरूरत है। साथ ही लोगों में संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संविधान की प्रस्तावना सभी को पता होनी चाहिए। साथ ही सभी को संविधान को समझना चाहिए। इसके लिए यह संविधान की अलख महत्वपूर्ण है।

3-225x300 संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार
इस अवसर पर रैली के प्रमुख संयोजक डॉ. बबन जोगदंड ने प्रास्ताविक में वॉक फॉर संविधान के पीछे की भूमिका विस्तृत से बताई। सहसंयोजक सतीश गायकवाड ने बताया जाता है कि इसमें विभिन्न संस्थाएं और संगठन शामिल हैं।
यह वॉक फॉर संविधान लाल महाल मार्ग, दारूवाला पुल, फडके हौद, 15 अगस्त चौक, पुरानी जिला परिषद मार्ग, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व महापौर डॉ. सिद्धार्थ धेंडे के शुभ हाथों पुष्पहार पहनाकर समापन किया गया। इस वॉक फार संविधान में स्कूल और कॉलेज के छात्र ने हाथों में संविधान की तख्तियां लेकर संविधान की धाराओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे थे।

4-225x300 संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार
पुणे के विभिन्न संस्था, संगठनों के क़रीब पांच हजार लोग इस वॉक फॉर संविधान में शामिल हुए थे। संविधान के प्रति जागरूकता के संबंध में विभिन्न घोषणाएं की गईं। इसके बाद राजीव शेलार ने आभार व्यक्त किया।

5-300x225 संवैधानिक मूल्यों को लोगों में विकसित करने की जरूरत : विभागीय आयुक्त डॉ.चंद्रकांत पुलकुंडवार
महानंदा डालिंबे ने अंत में प्रास्ताविका का पठन किया। वॉक फॉर संविधान सफल बनाने के लिए अभियंता डी. वो. तावडे, पांडुरंग शेलार, गोवर्धन सोनवणे, वी.के पवार, कमलाकर माने ने परिश्रम किया। इसमें पूर्व सनदी (चार्टर्ड) अधिकारी सदानंद कोचे, पूर्व अप्पर पुलिस आयुक्त चंद्रशेखर दैठणकर, पत्रकार माने, कृषि संचालक डी.आई. गायकवाड व अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ शहर के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थी, महापालिका स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *