01/08/2025

अगले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आएगी : मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी

FB_IMG_1731386963557

अगले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आएगी : मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
“कांग्रेस सरकार की अवधि दौरान देश का उस गति से विकास नहीं हुआ, जिस गति से होना चाहिए था। हालांकि, पिछले दस वर्षों में विकास कार्यों में काफी तेजी से प्रगति हुई है।” पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। विरोधियों के सामने यही समस्या है, तीसरी बार भी मोदी सरकार आ गई है। भाजपा सरकार ने गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के साथ-साथ देश और भारतीय समाज के भौतिक विकास को भी गति दी है, इसलिए और पांच साल बाद कांग्रेस पार्टी कहीं भी नजर नहीं आएगी। यह विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा माली समाज के राष्ट्रीय नेता नायबसिंह सैनी ने व्यक्त किये।

FB_IMG_1731386971335-300x225 अगले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आएगी : मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी
माली समाज के राष्ट्रीय नेता नायबसिंह सैनी की हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनका जाहिर सम्मान किया गया। साथ ही महायुती के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित समारोह में मार्गदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री सैनी बोल रहे थे। विधायक योगेश टिलेकर द्वारा समारोह का संयोजन किया गया। इस दौरान संत सावता क्रांति परिषद के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया।

FB_IMG_1731386977114-300x225 अगले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आएगी : मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी
इस अवसर पर यहां महिला आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर, पूर्व नगरसेविका रंजना टिलेकर, विकास रासकर, सुभाष जंगले, संदीप दलवी, अनिल येवले, भूषण तुपे, जीवन जाधव, संदीप लोणकर, गणेश घुले, शिवराज घुले, पुरूषोत्तम धारवाडकर, बालासाहेब घुले, इम्रान मुजावर, इम्तियाज मोमीन आदि उपस्थित थे।

FB_IMG_1731386981759-300x225 अगले पांच सालों में कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आएगी : मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी
विधायक योगेश टिलेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य में समान विचारधारावाली सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आ रही है।
महायुति प्रत्याशी चेतन तुपे पाटिल ने कहा कि विधायक योगेश टिलेकर और मैं अगले पांच सालों में अच्छा विकास करके दिखाएंगे यह विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed