स्वच्छोत्सव : पवनार में विद्यार्थियों ने स्वच्छता कर किया श्रमदान
हिंदी विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान
वर्धा, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार,19 सितंबर को पवनार आश्रम स्थित धाम नदी के किनारे पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान का प्रारंभ किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव सिंह बघेल एवं सह-नोडल अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक महेन्द्र, साहिल, सदिक़, साक्षी मेंढे, काजल मसीह, पुनम पुडके, नीता कोहळे, सुशील पानबुडे, भारती खडतकर, अजय धुर्वे, धर्मराज सिंह, राहुल कुमार तथा कर्मचारी संदीप चन्ने आदि इस उपक्रम में शामिल हुए।

विश्वविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा शपथ दिलाने के साथ किया गया। 2 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत एक दिन एक घंटा एक साथ, एक पेड मॉ के नाम, निबंध, घोषवाक्य, पोस्टर, रील्स, भाषण, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वच्छता रैली, विद्यापीठ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, काव्यपाठ, स्वास्थ्य जॉच शिविर, छात्रावासों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सफाई कर्मचारियों तथा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन में कार्य करने वाले नागरिकों का सत्कार भी किया जाएगा।
