18/07/2025

चेतन तुपे पाटिल के पास हड़पसर के विकास का दृष्टिकोण, उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं : विधायक योगेश टिलेकर

FB_IMG_1731952105585

चेतन तुपे पाटिल के पास हड़पसर के विकास का दृष्टिकोण, उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं : विधायक योगेश टिलेकर

हड़पसर, नवंबर (हड़सपर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
केंद्र में महायुति की सरकार है अब राज्य में भी आनेवाली है, इसलिए मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों का हम तीनों पर विशेष ध्यान रहेगा, जो पिछले 40 साल में नहीं हुआ है, ऐसा कार्य हम पांच साल में करके दिखाएंगे। चेतन तुपे पाटिल के पास हड़पसर के विकास के लिए एक दृष्टिकोण है, इसलिए धर्म-जाति की राजनीति में पड़े बिना महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। यह अपील विधायक योगेश टिलेकर ने की।

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महायुति के उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने हड़पसरगांव, मगरपट्टा, मुंढवा, केशवनगर, मांजरी, महादेवनगर, पंधरा नंबर, साडेसतरानली, गाड़ीतल, गोंधलेनगर, मालवाडी में बाइक रैली निकालकर विट्ठल तुपे नाट्यगृह में विकास संकल्प सभा से प्रचार का समापन किया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील करते हुए विधायक योगेश टिलेकर बोल रहे थे। यहां शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद भानगिरे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश घुले, गोपालराव म्हस्के, पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, राजलक्ष्मी भोसले, पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले, नंदा लोणकर, सुरेखा कवडे, पूर्व नगरसेवक मारुति तुपे, फारुकभाई इनामदार, अशोक कांबले, उल्हास तुपे, महादेव दंदी, संदीप दलवी, भूषण तुपे, संदीप लोणकर, जीवन जाधव, शिवराज घुले, आण्णा धारवाडकर, नाना म्हस्के, बालासाहेब कोद्रे, वासंती काकडे, विजया वाडकर, नंदू घुले, नितिन होले, शशिकला वाघमारे, अभिमन्यु भानगिरे, डॉ. शंतनु जगदाले के साथ महायुति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

IMG-20241118-WA0029-300x167 चेतन तुपे पाटिल के पास हड़पसर के विकास का दृष्टिकोण, उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं : विधायक योगेश टिलेकर
विधायक योगेश टिलेकर ने आगे कहा कि हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र का विकास ही हमारा सूत्र है। हम जातिवाद के लिए नहीं बल्कि आम जनता के लिए काम करने के लिए एक साथ आए हैं।
शिवसेना शहर प्रमुख नाना भानगिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहब के नेतृत्व में राज्य में महायुति की सरकार आई और ढाई साल में महाराष्ट्र को सही मायनों में विकास की दिशा दी गई, जो ऐतिहासिक फैसले सत्तर साल में नहीं लिए गए वो तीन नेताओं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार ने इन ढाई सालों में ले लिए हैं। योगेश आण्णा टिलेकर और चेतन तुपे पाटिल इन विधायकों ने हड़पसर में विकास की गंगा लाई है। विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल को ही चुनकर लाइए।

महायुति उम्मीदवार चेतन तुपे पाटिल ने कहा कि विधायक योगेश अण्णा टिलेकर, शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोद नाना भानगिरे और महायुति के हम सभी हड़पसर के विकास के लिए एक दृष्टिकोण के साथ आगे आए हैं। बिजनेस हब, क्रीड़ा संकुल, प्रशासनिक भवन, भैरोबानाला से यवत एक्सप्रेस कॉरिडोर, मेट्रो, संविधान भवन, भाषा भवन, साइन्स पार्क, नीट जेईई व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र, जलापूर्ति योजना ऐसे अनेक विकास कार्यों के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अगले पांच सालों में हम तीनों मिलकर विकास करकर दिखाएंगे। यह विश्वास चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किया।

चेतन तुपे पाटिल हुए भावुक
मैंने पहला चुनाव 2007 में घड़ी चुनाव चिह्न पर लड़ा था और आज भी वो ही घड़ी चिह्न है। मैंने घड़ी कभी भी नहीं छोड़ी, मैं जहां हूं वहीं हूं तो फिर मैं गद्दार कैसे हुआ? यह सवाल उम्मीदवार तुपे पाटिल ने करते हुए कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र की आम जनता छोटी गलियों में रहती हैं, इसलिए मैं गलियों में काम करता हूं अगर मैं आम लोगों के बीच रह रहा हूं और आम लोगों के लिए काम कर रहा हूं, तो मैंने वास्तव में क्या गलत किया?

विपक्ष क्या कहता है इसकी परवाह नहीं है। मैं आम जनता के दरवाजे पर जाऊंगा और काम करता रहूंगा। मेरे पिता ने मुझे सिखाया है कि अपनी थाली की रोटी किसी और की थाली में परोसने की सीख दी है। यह कहते हुए चेतन तुपे पाटिल भावुक हो गए।

जीत में मुस्लिम समुदाय का होगा बहुत बड़ा भाग
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और विधायक चेतन तुपे ने राज्य और निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत काम किया है। मुस्लिम समुदाय शिक्षित है और चेतन तुपे के साथ मजबूती से समर्थन में खड़ा है, इसलिए उनकी जीत में यहां के मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी हिस्सेदारी होगी। यह विश्वास पूर्व नगरसेवक फारुकभाई इनामदार ने व्यक्त किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *