चं.बा.तुपे साधना कन्या विद्यालय में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
नवरात्र पर्व के अवसर पर रयत शिक्षण संस्था के चं.बा. तुपे साधना कन्या विद्यालय में भोंडला कार्यक्रम पारंपरिक तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में छात्राओं ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर भोंडला खेला। छात्राओं ने महिला शिक्षकों के साथ पारंपरिक गीत गाकर और एक-दूसरे का हाथ थामते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला पाटिल के साथ पर्यवेक्षक पौर्णिमा सावंत, मंदाकिनी शिंदे, तृप्ति पाटिल सहित समस्त महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

भोंडाला के गीतों, खेल, नृत्यों और प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छात्रों द्वारा पारंपरिक तरीके से मनाए गए इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह निर्माण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उर्मिला पाटिल ने परम्परागत पर्वों का महत्व बताया।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख विद्या निकम, माधुरी बरूडे, ममता घलके, तिरुमला माने ने अथक परिश्रम किया।

 

www.hadapsarexpress.comhttp://www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *