मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया

मध्य रेल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 मनाया
पुणे मंडल, मध्य रेल की मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल, मध्य रेल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इंदु दुबे ने 28.10.2024 को अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, इसी प्रकार पुणे मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ हुआ।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को संगठन के लिए काम करने में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ और देश के नागरिक के रूप में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
मध्य रेल 28 अक्टूबर, 2024 से 3 नवंबर, 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना रहा है, जिसका विषय “राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति है।

श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी तथा समस्त शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे सदैव निष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे तथा किसी भी भ्रष्ट आचरण का हिस्सा नहीं बनेंगे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।