01/07/2025

केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

IMG-20240124-WA0180

वर्धा, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय वर्धा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन किया गया। नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता प्रारंभ की गयी।

IMG-20240124-WA0179-300x135 केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस व चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
विद्यार्थियों ने भाषण व कविता की प्रस्तुति से नेताजी को याद किया तथा शिक्षक अमरेश कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए अदम्य साहसिक कृत्यों पर प्रकाश डाला। परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली से प्राप्त पत्र के परिपालन में हुआ। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा पर गुरूमंत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में वर्धा जिले के केंद्रीय विद्यालय वर्धा व पुलगांव, राज्य सरकार के विद्यालय व सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं के 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य संध्या निमजे के नेतृत्व व मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संयोजन कला शिक्षक मदन गवई ने किया। इस अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *