01/07/2025

मध्य रेल पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा (2 ट्रिप)

Indian Rail2

मध्य रेल पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा (2 ट्रिप)

पुणे, मुंबई, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेलवे ने पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
विवरण इस प्रकार है :- 
01406 पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई अनारक्षित विशेष ट्रेन 27.01.2025 को पुणे से 00.05 बजे रवाना होगी और उसी दिन 04.10 बजे मुंबई पहुंचेगी।
 01405 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे अनारक्षित विशेष ट्रेन 27.01.2025 को मुंबई से 07.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन 11.55 बजे पुणे पहुंचेगी।
ठहराव : पिंपरी, चिंचवड़, लोनावाला, कर्जत, कल्याण, ठाणे और दादर।
संरचना : कुल: 24 आईसीएफ कोच = दो एसी 3 टियर, 20 स्लीपर क्लास और 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन।
विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ट्रेनों की सुविधा को नोट करें और उसका लाभ उठाएं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *