मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 105वीं बैठक संपन्न

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती इन्दू दुबे की अध्यक्षता और अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री बृजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 105वीं बैठक आयोजित की गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने कहा कि राजभाषा का प्रभावी उपयोग हमारे कार्यां में बढ़े ताकि यह न केवल एक आधिकारिक भाषा के रूप में बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद का अभिन्न हिस्सा बने।

अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा को सशक्त और प्रभावी माध्यम बनाना है, ताकि हिंदी हमारी पहचान और समृद्धि का प्रतीक बने।

IMG-20241227-WA0471-300x186 मध्य रेल के पुणे मंडल पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 105वीं बैठक संपन्न
इस बैठक में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्रीमती प्रियंका शर्मा ने लेखक धर्मवीर भारती द्वारा रचित पुस्तक ‘गुनाहों का देवता’ पर विस्तृत चर्चा की और यांत्रिक विभाग द्वारा तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री शादाब जमाल ने तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया। उत्कृष्ठ पुस्तक समीक्षा और तकनीकी प्रस्तुतीकारण के लिए श्रीमती प्रियंका शर्मा और श्री शादाब जमाल को मंडल रेल प्रबंधक, श्रीमती इन्दू दुबे के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

बैठक में मंडल कार्यालय के समस्त शाखा अधिकारी और पुणे मंडल पर गठित स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समितियों के सदस्य उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *