27/06/2025

मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार

IMG-20240206-WA0075
पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री राम करन यादव ने मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को “महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार” प्रदान किया, जिसमें मुंबई मंडल से 2, नागपुर मंडल से 3, भुसावल मंडल से 3, सोलापुर मंडल से 2 और पुणे मंडल से 1 कर्मचारी शामिल हैं। दिनांक 06.2.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में समारोह आयोजित किया गया।
यह पुरस्कार नवंबर-2023 से जनवरी-2024 के मध्य ड्यूटी के दौरान उनकी सतर्कता, अप्रिय घटनाओं को रोकने और ट्रेन परिचालन में स संरक्षा सुनिश्चित करने में उनके योगदान की सराहना के लिए दिए गए। पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का एक प्रशस्ति पत्र और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
पुणे मंडल
श्री पवन कुमार, तकनीशियन (सी एंड डब्ल्यू), मिरज, पुणे मंडल ने दिनांक 15.1.2024 को मिरज यार्ड में मालगाड़ी की रोलिंग जांच के दौरान देखा कि ब्रेक वैन के केंद्रीय धुरी का ऊपरी हिस्सा टूटी हुई स्थिति में था। वैगन को तुरंत अनफिट चिह्नित कर लिया गया और इस प्रकार उनकी सतर्कता के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।
महाप्रबंधक महोदय ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी सतर्कता और समर्पण के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और बहादुरी के ऐसे कार्य दूसरों को यात्रियों की सुरक्षा के प्रति ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।
अपर महाप्रबंधक श्री चित्तरंजन स्वैन, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एम. एस. उप्पल,  प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री एस. एस. गुप्ता, प्रधान मुख्य इंजीनियर श्री राजेश अरोड़ा,  प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री सुनील कुमार,प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री एन. पी. सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)श्री अवनीश कुमार पाण्डेय तथा महाप्रबंधक के सचिव श्री पी.के.चतुर्वेदी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *