28/06/2025

मध्य रेल के पुणे मंडल पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती का किया गया आयोजन

40A51ED5-D4F3-4D85-985F-3B35A90BDFBB

पुणे, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मध्य रेल के पुणे मंडल पर मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती इन्दू दुबे, मंडल रेल प्रबंधक ने की। इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि व्याख्याता के रूप में हिंदी के विद्वान डॉ. दामोदर खड़से उपस्थित थे। प्रारंभ में श्रीमती इन्दू दुबे, मंडल रेल प्रबंधक ने दीप प्रज्ज्वलन कर मुंशी प्रेमचंद जी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।

9F0188A5-46E7-4BD9-AA6E-D42078783F4F-300x225 मध्य रेल के पुणे मंडल पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती का किया गया आयोजन

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री बी.के.सिंह ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने साहित्य साधना की है,  इनका साहित्य ऐसी विरासत है जिसके बिना हिंदी के विकास का अध्ययन अधूरा होगा,  इनका साहित्य हमारी अनमोल धरोहर है।

5B0FF434-B84B-424F-B0AC-B23C57FD9483-300x226 मध्य रेल के पुणे मंडल पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती का किया गया आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि साहित्य हमारे जीवन का दर्पण होता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें पुस्तकें पढ़कर ज्ञान हासिल करना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने पुस्तकालयों का महत्व भी बताया।

इस अवसर आमंत्रित अतिथि व्याख्याता के रूप में उपस्थित डॉ. दामोदर खड़से ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और प्रेमचंद के  साहित्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

76C25308-4B79-4022-92FA-A77C6DC06F38-300x199 मध्य रेल के पुणे मंडल पर उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती का किया गया आयोजन

समारोह में मंडल के  शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री राजू तलेकर ने और धन्यवाद ज्ञापन श्री जे. एस. मीणा, संपर्क अधिकारी (राजभाषा) ने किया।

यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *