मध्य रेल के पर्वतारोहियों ने ऑपरेशन विजय की स्मृति में माउंट टोलोलिंग चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की

टोलोलिंग चोटी पर चढ़ने के लिए पहला नागरिक अभियान 2024
मध्य रेल के पर्वतारोहियों की टीम 25वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेंट्रल रेलवे, एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब (सीआरएएससी) के तत्वावधान में सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (सीआरएसए) के सहयोग से दिनांक 29.07.2024 को द्रास-कारगिल सेक्टर में टोलोलिंग चोटी पर चढ़ने की शानदार सफलता हासिल की है।
टोलोलिंग चोटी पर चढ़ने के लिए पहला नागरिक अभियान 2024 मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री राम करन यादव के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा के साथ, जिन्होंने इस अनूठे प्रयास की परिकल्पना और मार्गदर्शन किया | दिनांक 16.07.2024 को मुंबई से रवाना हुई टीम ने दिनांक 29.07.2024 को सफलतापूर्वक चोटी पर चढ़ाई की। टीम ने सुबह 5 बजे अभियान शुरू किया और सुबह 10.30 बजे शिखर पर पहुँची, सेना कर्मियों द्वारा अनुमानित समय से भी 90 मिनट पहले अभियान पूरा किया। यह टीम रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा थी, जो ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि थी। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, जिस दिन भारतीय सैनिकों ने 1999 में दुश्मन द्वारा कब्जा किए गए पहाड़ की ऊंचाइयों पर फिर से कब्जा कर लिया था। यह दिन उनके साहस और राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है। यह टोलोलिंग चोटी पर पहला नागरिक अभियान था और रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना ने इस अभियान के लिए निरंतर और अथक समर्थन प्रदान किया है। सेंट्रल रेलवे एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की टीम के पास राष्ट्रीय उद्देश्यों को बढ़ावा देने वाले अभियानों को अंजाम देने का एक समृद्ध इतिहास है। अतीत में, टीम के सदस्यों ने 7135 मीटर पर माउंट नन चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है और माउंट एवरेस्ट पर 8000 मीटर की ऊँचाई तक भी पहुँचे हैं। टोलोलिंग चोटी पर चढ़ने के लिए पहला नागरिक अभियान उनका समर्पण और दृढ़ता सभी के लिए प्रेरणा है और यह उपलब्धि सीआरएएससी और सीआरएसए की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि है।
टोलोलिंग चोटी पर चढ़ने के लिए पहला नागरिक अभियान 2024 यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।