भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी रक्षा उत्पादन उद्योग के लिए सहायक सिद्ध होगी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

        •       भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा

        •       अंतरराष्ट्रीय शोध और विशेषज्ञ मानव संसाधन निर्माण पर विशेष जोर

नागपुर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

रक्षा उत्पादन क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। साथ ही तीन केंद्रीय डिफेंस कॉरिडोर बन रहे हैं। ऐसे में रक्षा उत्पादन क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक तकनीक आधारित विशेषज्ञ और कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता को देखते हुए भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। विश्वविद्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम तैयार करना चाहिएऐसी सलाह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहाँ दी।

 

सेंट्रल हिंदू मिलिट्री एजुकेशन संस्थान की ओर से नागपुर में भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। रक्षा विषयक विश्वविद्यालय कैसा होना चाहिए तथा देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में इसकी भूमिका क्या हो सकती हैइस संदर्भ में देश के नामचीन उद्योजकोंरक्षा उत्पादन क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा भारतीय रक्षा दल के अधिकारियों के साथ एक दिवसीय चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। इस चर्चा सत्र के समारोप अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री श्री फडणवीस बोल रहे थे।

 

इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरियाएयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरीजनरल मनोज पांडेएयर मार्शल शिरीष देवले. जनरल डॉ. राजेंद्र निम्भोरकरले. जनरल डॉ. माधुरी कान्हेतकरप्रा. अनिल सहस्त्रबुद्धेबाबासाहेब एन. कल्याणीसत्यनारायण नुवालडॉ. जयजीत भट्टाचार्यनितिन गोखलेडॉ. विजय चौथाईवालेएड. सुनील मनोहरश्रीहरी देसाईप्रा. मकरंद कुलकर्णीमहेश दाबकआशिष कुलकर्णीनारायण रामास्वामीसंस्थान के उपाध्यक्ष शैलेश जोगळेकरराहुल दीक्षित आदि उपस्थित थे।

 

भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना करते समय रक्षा उत्पादन के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमअनुसंधान और विशेषज्ञ मानव संसाधन निर्माण के संदर्भ में अनेक सुझाव प्राप्त हुए। भारत के रक्षा उत्पादन और अनुसंधान क्षेत्र में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाऐसी अपेक्षा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि रक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध पाठ्यक्रम शामिल किए जाएँ। वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र में नई तकनीक की माँग तेजी से बढ़ रही है। इस क्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता और प्रमाणीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आईआईटी मुंबई की तरह ही यह विश्वविद्यालय भी विश्वस्तरीय संस्थान बनेयही इसकी स्थापना का उद्देश्य हैऐसा उन्होंने कहा।

 

रक्षा क्षेत्र में उच्च तकनीक वाली संस्था के रूप में भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी का विकास करते समय भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर यहाँ नवोन्मेषी अनुसंधान होऐसी अपेक्षा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय रक्षा उत्पादन उद्योगों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में उत्पादनों के साथ-साथ निर्यात को भी प्रोत्साहन दिया है। इसके कारण नागपुर में रक्षा उत्पादन उद्योगों की शुरुआत हुई है। नागपुर रक्षा उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन रहा हैइसलिए इस विश्वविद्यालय को विशेष महत्व प्राप्त होगाऐसा मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा।

 

भोसला डिफेंस यूनिवर्सिटी की स्थापना और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा सत्र आयोजित किया गया था। रक्षा उत्पादन करने वाली विभिन्न संस्थाओं ने अपेक्षा जताई कि विश्वविद्यालय के माध्यम से इस क्षेत्र को सहायक पाठ्यक्रम तैयार किए जाएँ। विश्वविद्यालय ने स्नातकडिप्लोमा और मास्टर प्रोग्राम तैयार किए हैं जिनमें रक्षा उत्पादन व तकनीकलीडरशिप एंड मैनेजमेंटइनोवेशन एंड डिजाइनइंटरनेशनल रिलेशन एंड पब्लिक पॉलिसी तथा नॉन कन्वेंशनल डिफेंस स्टडी जैसे पाठ्यक्रमों का समावेश करने का सुझाव दिया गया।

 

भोसला एजुकेशन संस्थान के उपाध्यक्ष शैलेश जोगळेकर ने कहा कि लगभग 52 एकड़ परिसर में डिफेंस यूनिवर्सिटी की शुरुआत हो रही है। इसमें रक्षाउत्पादन और अनुसंधान से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल होंगे। यहाँ सुसज्ज प्रयोगशालाएँ और टेस्टिंग फील्ड उपलब्ध होंगी और इसे देश के अग्रगण्य विश्वविद्यालयों में विकसित करने का लक्ष्य है।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में एड. अविनाश भिड़े ने स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की स्थापना और भूमिका के संदर्भ में एयर मार्शल एस.बी. देव ने जानकारी दी। आभार उपाध्यक्ष शैलेश जोगळेकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सूर्यरतन डागासदस्य दिलीप चव्हाणरतन पटेलसचिव राहुल दीक्षितकोषाध्यक्ष संजय जोशीकर्नल अमरेंद्र हरदाससारंग लखानीहेमंत देशपांडेमानशी गर्ग आदि उपस्थित थे।

 

www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *