11/07/2025

पुणे रेल मंडल द्वारा फरवरी 2024 में बेहतर उपलब्धियां

DRM Board

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल ने यात्री राजस्व के मामले में फरवरी 2024 में 45.07 लाख यात्रियों के परिवहन से 103.36 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया तथा फरवरी 2023 के 88.86 करोड़ रुपए राजस्व की तुलना में 16.3% वृद्धि दर्ज की, जिसमें 41.0 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया था।
टिकट चेकिंग के मामलों में फरवरी 2024 में 2. 25 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ जो फरवरी 2023 की तुलना में 05.8% की बढ़ोतरी है ख फरवरी 2023 की टिकट चेकिंग से राजस्व प्राप्ति 2.13 करोड़ रुपए थी।

मंडल द्वारा फरवरी 2024 में विभिन्न वस्तुओं की 134 मालगाड़ियों का परिवहन कर 32.64 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है तथा इसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल की 79 पेट्रोलियम उत्पादों की 19 तथा शक्कर की 22 मालगाड़ियों का परिवहन किया गया।
फरवरी 2024 में ऑटोमोबाइल के 79 रेक का परिवहन किया गया जिसमें राजस्व 14.35 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ जो फरवरी 2023 की तुलना में 64% अधिक है। फरवरी 2023 में ऑटोमोबाइल उत्पाद के 48 रेक लोड किए गए, जिससे 8.72 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था।

शक्कर के 22 रेक फरवरी 2024 में लोड किए गए जिनसे 5.53 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो फरवरी 2023 की तुलना में 66% अधिक है। फरवरी 2023 में 17 रेक लोड किए गए और राजस्व 09.37 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ था।

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती इन्दू दुबे, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. रामदास भिसे के नेतृत्व के सक्रिय प्रयासों की अहम भूमिका यह उपलब्धियां हासिल करने में रही हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *