31/07/2025

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय जगन्नाथ राठी पुरस्कार से सम्मानित

IMG-20250210-WA0007

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय जगन्नाथ राठी पुरस्कार से सम्मानित

हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को जगन्नाथ राठी पुरस्कार पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गोसावी और प्र- कुलपति डॉ. पराग कालकर द्वारा प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपड़े ने पुरस्कार स्वीकार किया।

इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद सदस्य प्र. प्राचार्य डॉ. संगीता जगताप, उप प्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, डॉ. सविता कुलकर्णी, डॉ. नीता कांबले, प्रो. संगीता देवकर, प्रो. रेवती नेवासकर, दत्ता बेसके उपस्थित थे।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपड़े के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में जीवन अध्ययन एवं विस्तार विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया। इसमें कौशल विकास कार्यशालाएं, विवाह पूर्व परामर्श, महिला सशक्तिकरण, छत्रपति शाहू महाराज की पुण्यतिथि कार्यक्रम, मूल्य शिक्षा कार्यशाला, संविधान दिवस, कवि सम्मेलन, मानवाधिकार कार्यशाला, अनुसंधान विधियां, एफडीपी- शिक्षा प्रणाली का प्रभाव, ग्राम सर्वेक्षण, व्याख्यान श्रृंखला आदि विस्तार कार्यक्रमों का महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. शुभांगी औटी, डॉ. प्रशांत मुले, प्रा. अनिल जगताप, डॉ. नाना झगडे, डॉ. सविता कुलकर्णी, डॉ. गणेश गांधीले, प्रा. संगीता देवकर द्वारा सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।

पुणे जिला शिक्षण मंडल के अध्यक्ष तथा राज्य के उपमुखमंत्री अजीतदादा पवार, संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहनराव देशमुख, उपसचिव एल. एम.पवार, सहसचिव ए. एम. जाधव ने प्राचार्य डॉ. नितीन घोरपडे व उनके सहयोगियों का अभिनंदन किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *