17/07/2025

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के सूर्यकांत घोरपडे का सेवा समापन समारोह संपन्न

IMG-20241230-WA0009

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के सूर्यकांत घोरपडे का सेवा समापन समारोह संपन्न

मांजरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के स्टाफ वेलफेयर समिति की ओर से प्रयोगशाला परिचर सूर्यकांत घोरपडे का सेवा समापन समारोह का आयोजन किया गया था। पुणे जिला शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे के शुभ हाथों सूर्यकांत घोरपडे का पत्नी के साथ सम्मान किया गया। सम्मान का स्वरूप पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं संपूर्ण पोशाक था।

सूर्यकांत घोरपड़े ने निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। वे कॉलेज के पुराने दस्तावेज़ों को व्यवस्थित रखने और उन्हें सही समय पर ढूंढ़ने का महत्वपूर्ण काम करते थे। उन्होंने अपने काम के माध्यम से घोलप साहब की विरासत को संरक्षित किया है। अब से उन्हें परिवार के लिए समय देकर खुशहाल जीवन जीना चाहिए। यह शुभकामनाएं पुणे जिला शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे ने दीं।

IMG-20241230-WA0011-300x135 अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के सूर्यकांत घोरपडे का सेवा समापन समारोह संपन्न
महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे ने कहा कि सूर्यकांत घोरपडे ने चौंतीस वर्षों तक सेवा करते हुए प्रसन्नचित्त भाव से कार्य किया। उनका व्यक्तित्व बहुमुखी है। कार्यस्थल पर समस्या के समाधान के लिए वह पहल करते थे। कॉलेज में रिकॉर्ड रखना, अनुशासन, सभागृह प्रबंधन इन सभी का उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से जिम्मा संभाला है। उनकी कमी निश्चित ही हमें महसूस होती रहेगी।

इस अवसर पर डॉ. रवींद्र मेने, चंद्रकांत साठे, प्रकाश म्हसे, प्रा.सचिन शहा, डॉ.नामदेव भुजबल, संजय झेंडे, रमेश तलेकर, शिवाजी सोनवणे, सुनील रगतवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। यहां पूर्व प्राचार्य महादेव वाल्हेर, उपप्राचार्य प्रा. अनिल जगताप, प्रा.विलास शिंदे, डॉ.लतेश निकम, प्रा. सचिन शहा, शिक्षकेतर कर्मचारी संघटना के अध्यक्ष प्रकाश म्हसे, स्टाफ वेलफेयर समिति की प्रमुख प्रा. शैला धोत्रे, दत्ता बेसके आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रा. अनिल जगताप ने किया। प्रा. शैला धोत्रे ने सम्मान पत्र को पढ़ा। सूत्र-संचालन डॉ. वंदना सोनवले और आभार प्रदर्शन डॉ. अशोक ससाणे ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *