30/07/2025

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय द्वारा विधायक चेतन तुपे सम्मानित

Anna Saheb Magar Collage

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय द्वारा विधायक चेतन तुपे सम्मानित

मांजरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय की ओर से हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक चेतन तुपे पाटिल को महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे के शुभहाथों सम्मानित किया गया।

हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं ने मुझे दूसरी बार जनता की सेवा करने का अवसर दिया है। मैं हड़पसर के समग्र विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा। हड़पसर शिक्षा संस्थान की समस्याओं को सुलझाने और विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। यह विचार विधायक चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किये।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपड़े ने कहा कि विधायक चेतन तुपे पाटिल ने हमेशा कॉलेज का समर्थन किया है। उनका सहयोग हमेशा हमारे महाविद्यालय को मिलता है। महाविद्यालय के विकास के लिए भी उनका मार्गदर्शन लाभकारी है।

इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ शंतनु जगदाले, रोहिणी तुपे, वंदना कालभोर, उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, प्रा. अनिल जगताप, प्रा. विलास शिंदे, डॉ. नाना झगडे आदि के साथ शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रा. अनिल जगताप और आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *