31/07/2025

साधना विद्यालय में ग्रंथ प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

IMG-20240927-WA0014

साधना विद्यालय में ग्रंथ प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रयत शिक्षण संस्था के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. कर्मवीर भाऊराव पाटिल की 137वीं जयंती के अवसर पर साधना विद्यालय व आर.आर. शिंदे जूनियर कॉलेज में स्कूल ग्रंथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। ग्रंथ प्रदर्शनी आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की रुचि निर्माण करना, पढ़ने की संस्कृति विकसित करना और ग्रंथों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना था।

IMG-20240927-WA0015-300x148 साधना विद्यालय में ग्रंथ प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
इस स्कूली ग्रंथ प्रदर्शनी में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, कहानियाँ, उपन्यास, नाटक, विज्ञान, संकलन, व्यक्तित्व विकास, आहार एवं स्वास्थ्य, गणित, जीवनी, शब्दकोष व विश्वकोश, आत्मकथा, हिन्दी, अंग्रेजी, बालसाहित्य से संबंधित लगभग 1000 पुस्तकें प्रदर्शनी में लगाई गई थीं। इस स्कूल पुस्तक प्रदर्शनी का कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने निरीक्षण किया और पुस्तकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस स्कूल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन ग्रंथालय विभाग प्रमुख प्रदीप बागल और ग्रंथालय समिति द्वारा किया गया था। स्कूल पुस्तक प्रदर्शनी में प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, उप प्राचार्य योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, माधुरी राऊत, अजीव सेवक अनिल मेमाने ने मार्गदर्शन किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *