31/07/2025

दलित पैंथर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर आबासाहेब शिंदे नियुक्त

IMG-20240921-WA0018

दलित पैंथर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर आबासाहेब शिंदे नियुक्त

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दलित पैंथर सामाजिक संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर हाल ही में आबासाहेब शिंदे को नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र दलित पैंथर के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत नडगम के शुभ हाथों प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

दलित पैंथर संगठन वंचित बहुजन समाज वर्गों के न्याय अधिकारों के लिए काम करनेवाले संगठन के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के साथ-साथ देश के कई अंबेडकरी नेताओं ने इस संगठन का गठन किया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत नडगम ने उपस्थितों को संगठन की लक्ष्य, रणनीतियाँ, नीतियों और संगठनात्मक कार्यों के बारे में बताया और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आबासाहेब शिंदे को शुभकामनाएं दीं।

आबासाहेब शिंदे कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए राज्य भर में विभिन्न सामाजिक आंदोलनों के माध्यम से काम कर रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं। उपस्थितों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि इससे दलित पैंथर्स का संगठन मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि हम आनेवाले समय में संगठन को मजबूत करके सभी आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *