01/07/2025

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय द्वारा ‘उत्कृष्ट संसदपटू पुरस्कार’ प्राप्त होने पर विधायक चेतन तुपे का किया गया सम्मान

IMG-20240911-WA0023

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय द्वारा ‘उत्कृष्ट संसदपटू पुरस्कार’ प्राप्त होने पर विधायक चेतन तुपे का किया गया सम्मान

मांजरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा पुणे जिला शिक्षण मंडल के अध्यक्ष अजीत दादा पवार के शुभ हाथों विधायक चेतन तुपे पाटिल को ‘उत्कृष्ट संसदपटू पुरस्कार’ प्राप्त होने पर महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।

इस बीच उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार ने अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के कैंपस का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, नवनिर्मित आधुनिक खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने हैंडबॉल प्रतियोगिता में विशेषज्ञता प्राप्त करनेवाले कुशल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने स्व. अण्णासाहेब मगर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।

इस अवसर पर यहां पुणे जिला सहकारी मध्यवर्ती बैंक के संचालक सुरेश अण्णा घुले, हड़पसर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे, महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय व्यवस्थापन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे, फार्मसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.वा.पाटिल, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर स्टडीज के संचालक सचिन भारद्वाज, लॉ कॉलेज की प्राचार्य रागिणी पाटिल, उपप्राचार्य डॉ. शुभांगी औटी, डॉ. प्रशांत मुले, डॉ. प्रा.अनिल जगताप, प्रा. विलास शिंदे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रमाचे सूत्र-संचालन डॉ. शुभांगी औटी और आभार प्रदर्शन डॉ. प्रशांत मुले ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *