लोककल्याण पतसंस्था ने आम लोगों को वित्तीय रूप से किया सक्षम : संजय मोरे

लोककल्याण पतसंस्था ने आम लोगों को वित्तीय रूप से किया सक्षम : संजय मोरे

लोककल्याण पतसंस्था ने आम लोगों को वित्तीय रूप से किया सक्षम : संजय मोरे

फुरसुंगी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सामाजिक प्रतिबद्धता के रिश्ते से आम लोगों का वित्तीय स्तर ऊंचा करने का कार्य लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था ने किया है। आम लोगों को वित्तीय रूप से सक्षम करने में अहम योगदान पतसंस्था ने दिया है। इस संस्था का भविष्य बेहतर व उज्ज्वल है। यह विचार शिवसेना (ठाकरे गुट) के पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे ने व्यक्त किए।

लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था की 9वीं आम बैठक हाल ही में संपन्न हुई, तब वे बोल रहे थे। संस्था में बहुमूल्य योगदान देनेवाले को संस्था द्वारा दिया जानेवाला प्रतिष्ठित लोककल्याण सहकार गौरव इस वर्ष का 8 वां पुरस्कार संस्था के संचालक सुभाष कदम को संजय मोरे के शुभ हाथों प्रदान किया गया। यहां शिवसेना हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, प्रवक्ता प्रा. विद्या संतोष होडे, पतसंस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, उपाध्यक्ष अरुण शिंदे, सचिव हरिचंद्र कुलकर्णी, संचालक सुभाष कदम, लक्ष्मण कोल्हे, मच्छिंद्र पिसे, संपत पोटे, छाया दरगुडे, राजश्री भुजबल, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनंतसिंह कच्छवे आदि के साथ पतसंस्था के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा सदस्यों के प्रश्नों का समाधान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि आजकल लोगों की मानसिकता कर्ज लेकर उसे डुबाने या चुकाने में अनियमितता बरतने की है। सभासदों की जमा राशि सुरक्षित रहे, इसके लिए हम कानूनी दस्तावेज पूरे करने के बाद कर्ज बांटते समय अधिक सतर्क रहते हैं। अतः संस्था का ऋण वितरण कम है तथा संस्था का अन्य बैंकों में निवेश अधिक है।

कार्यक्रम का सूत्र-संचालन संचालक प्रा. एस. टी. पवार ने किया। कार्यक्रम का व्यवस्थापन संस्था की व्यवस्थापिका सीमा बागल व लिपिक स्वरांजलि होले द्वारा किया गया।

Spread the love
Previous post

संक्रामक बीमारी से सावधानी बरतें, अपना ख्याल रखें… सुरक्षित रहें

Next post

पंडित नेहरू भाजीपाला व्यापारी संघटना नवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष अनिल मोरे व कार्याध्यक्ष पद पर राजेंद्र कोंडे नियुक्त

Post Comment