27/06/2025

छात्रों की सुरक्षा एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा; स्कूलों में विशाखा समिति का गठन अनिवार्य : आयुक्त शेखर सिंह

Shekhar Singh

छात्रों की सुरक्षा एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा; स्कूलों में विशाखा समिति का गठन अनिवार्य : आयुक्त शेखर सिंह

पिंपरी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
स्कूलों में भविष्य के जागरूक नागरिकों का निर्माण होता है। छात्रों की सुरक्षा एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है, इसे गंभीरता से लें। छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में विशाखा समिति का गठन अनिवार्य है। स्कूलों में आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी लगवाकर आवश्यक जिम्मेदारी लें। छात्रों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में अवगत कराया जाए। विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यालय में एक शिकायत पेटिका की व्यवस्था की जाए। स्कूल प्रबंधन समिति, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र, अभिभावक के साथ महानगरपालिका व पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय भी महत्वपूर्ण है। यह विचार आयुक्त तथा प्रशासक शेखर सिंह ने व्यक्त किये।

छात्रों की सुरक्षा के अनुरूप महानगरपालिका के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों के सभी प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों के साथ छात्र सुरक्षा संवाद सत्र का आयोजन पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका की ओर से आकुर्डी के ग.दि. माडगूलकर सभागृह में आयोजित किया गया था, तब उपस्थितों के साथ संवाद करते हुए आयुक्त सिंह बोल रहे थे। संवाद सत्र में पद्मश्री गिरीश प्रभुणे, पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी, पुलिस उप आयुक्त स्वप्ना गोरे, अतिरिक्त यातायात परिवहन अधिकारी सुरेश आव्हाड, पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल, उपायुक्त अण्णा बोदडे, सहायक आयुक्त विजयकुमार खोराटे, पंकज पाटिल, प्रशासन अधिकारी संगीता बांगर, जनता संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक, सहायक प्रशासन अधिकारी रजिया खान, माध्यमिक प्रशासन अधिकारी राजीव घुले, माध्यमिक शिक्षण अधिकारी बुधा नाडेकर, राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्य समिति की जिला सलाहकार डॉ.जयश्री सारस्वत, अर्पण संस्था की प्रतिनिधि नीलम परब, मुस्कान फाउंडेशन की प्रतिनिधि मनीषा कांबले साथ ही महानगरपालिका, निजी स्कूलों के प्राचार्य, संस्थाओं के अध्यक्ष, व्यवस्थापक और अध्यापक उपस्थित थे।

पिंपरी चिंचवड़ शहर के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा कि छात्र सुरक्षा एक बहुत ही संवेदनशील विषय है और प्राचार्यों और शिक्षकों के लिए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर प्राथमिकतावाले उपाय करना आवश्यक है। स्कूलों में सखी सावित्री समिति का गठन करना, बच्चों की सुरक्षा के संबंध में कुछ भी संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करना, स्कूल में नियुक्त किए जानेवाले कर्मचारियों के चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन करना और दामिनी टीम के साथ उचित समन्वय के साथ छात्रों को सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित करना आवश्यक है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने पुलिस आयुक्तालय की ओर से छात्रों की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों की, शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विजयकुमार थोराट ने स्कूल सेफ्टी ऑडिट के बारे में व शिक्षा विभाग की प्रशासन अधिकारी संगीता बांगड़ ने छात्र सुरक्षा के संबंध में कंप्यूटर प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस संवाद सत्र के दूसरे भाग में प्राचार्यों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों ने अपनी शंकाएं रखीं और इन शंकाओं का समाधान मनपा के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जांभले पाटिल और पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने किया।

सत्र का प्रास्ताविक प्रशासन अधिकारी संगीता बांगर ने किया। सूत्र-संचालन गणेश लिंगडे और आभार प्रदर्शन सहायक आयुक्त विजयकुमार थोरात ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *