विनोद सोलंकी निर्वाण कल्याणक महोत्सव पुणे जिलास्तरीय समिति के सदस्य पद पर नियुक्त

विनोद सोलंकी निर्वाण कल्याणक महोत्सव पुणे जिलास्तरीय समिति के सदस्य पद पर नियुक्त

विनोद सोलंकी निर्वाण कल्याणक महोत्सव पुणे जिलास्तरीय समिति के सदस्य पद पर नियुक्त

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विनोद सोलंकी को भगवान महावीर स्वामी 2550वां निर्वाण कल्याण महोत्सव जिलास्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति भगवान महावीर स्वामी 2550वां निर्वाण कल्याण महोत्सव समिति अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार एवं कौशल रोजगार उद्यमिता एवं नवप्रवर्तन मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा की गई है।
24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याण महोत्सव के अवसर पर इस समिति के माध्यम से पूरे वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यान श्रृंखला, स्कूली छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए इस समिति का गठन किया गया है।
विनोद सोलंकी पिछले 30 वर्षों से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं और उन्हें सामाजिक गतिविधियों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए नियुक्त किया गया है।

Spread the love
Previous post

चर्मकार समाज की विभिन्न मांगों को लेकर रिपब्लिकन चर्मकार महासंघ द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल : संजू बनसोड

Next post

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ के माध्यम से लोगों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रहा है : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Post Comment