01/07/2025

वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण समय की जरूरत : विधायक चेतन तुपे

IMG-20240824-WA0024

वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण समय की जरूरत : विधायक चेतन तुपे

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आज बढ़ते शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और आर्थिक विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर वनों की कटाई हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप समृद्ध जैव विविधतावाली हमारी भूमि बंजर होती जा रही है, इसलिए सभी को पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण करना आवश्यक है। यह विचार रयत शिक्षण संस्था के पश्चिमी विभाग के चेयरमैन विधायक चेतन तुपे पाटिल ने व्यक्त किये।

IMG-20240824-WA0023-225x300 वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण समय की जरूरत : विधायक चेतन तुपे
साधना विद्यालय व आर.आर.शिंदे जूनियर कॉलेज के राष्ट्रीय हरित सेना के छात्रों के लिए पर्यावरण के अनुकूल राखी बनाने की कार्यशाला और वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम के अवसर पर वे बोल रहे थे। रक्षाबंधन के अवसर पर साधना विद्यालय के छात्रों ने कागज, कपड़ा, बीज, कपास, चावल का उपयोग करके 100 पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं। छात्र-छात्राओं ने स्कूल के पेड़ों को बनाई गई पर्यावरण के अनुकूल राखियां बांधीं और उनके संरक्षण एवं सुरक्षा की शपथ ली।
इस अवसर पर विधायक चेतन तुपे पाटिल और संस्था के जनरल बॉडी के सदस्य दिलीप तुपे, अरविंद तुपे, वरिष्ठ उद्यमी दशरथ जाधव ने स्कूल के पेड़ों को राखी बांधी।

कार्यक्रम का आयोजन साधना विद्यालय व आर. आर. शिंदे जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव, उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, माधुरी राऊत, आजीवन सेवक अनिल मेमाणे, राष्ट्रीय हरित सेना व पर्यावरण विभाग के प्रमुख शैलेश बोरुडे, साधना खोत ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *