14/07/2025

लोकसेवा ग्रंथालय ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

IMG-20240817-WA0027

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
लोकसेवा ग्रंथालय आदर्शनगर (गंगानगर) फुरसुंगी में 78वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त फिलिप्स कंपनी के अधिकारी श्री दीपक ढाले, रंजना बेन शहा, फराना पक्का, लोकसेवा ग्रंथालय के अध्यक्ष बापू लोंढे, सचिव बलीराम बडेकर, कोषाध्यक्ष अशोक पाटिल, सह सचिव महेंद्र बडेकर, ग्रंथपाल प्रमिला नुस्ते, सदस्य अविनाश बडेकर, दयानंद बडेकर, मनोरमा पाटिल, सुप्रिया म्हैसकर, रवींद्र बडेकर, तुकाराम पांडगले, डॉ.संघर्ष गायकवाड, बाबाराव पाटिल आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथि दीपक ढाले व रंजना बेन शहा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित अतिथिगणों का स्वागत व परिचय बलीराम बडेकर ने और कार्यक्रम की प्रस्तावना व आभार प्रदर्शन प्रमिला नुस्ते ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed