12/07/2025

प्रभु श्री राम की भारत की पहली पूर्णाकृति शिल्प का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा

IMG-20240816-WA0013(1)

शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोदनाना भानगिरे की पहल से निर्माण हुआ शिल्प

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भगवान श्री राम की देश की पहली पूर्ण मूर्ति का लोकार्पण समारोह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शुभहाथों शनिवार 17 अगस्त को शाम 6 बजे होने जा रहा है। यह समारोह हड़पसर में स्थित श्रीराम चौक, हांडेवाडी रोड पर संपन्न होने जा रहा है। यह जानकारी समारोह के आयोजक शिवसेना शहर प्रमुख प्रमोदनाना भानगिरे ने दी है।

वर्ष 2018 से विभिन्न सरकारी विभागों से अनुमति लेकर स्वयं के खर्च पर इस शिल्प का निर्माण कराया गया है। नाना भानगिरे ने यह भी कहा कि इस मूर्ति के निर्माण के पीछे एकमात्र उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के राम भक्त इस मूर्ति के माध्यम से भगवान राम के दर्शन कर सकें। जनभावना और श्री राम के प्रति अपनी भक्ति को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने भगवान श्री राम की मूर्ति बनाने का निर्णय लिया।
इस समारोह में उद्योग मंत्री उदय सामंत, उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकात पाटिल, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, विधान परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. नीलम गोर्हे, सांसद श्रीकांत शिंदे, प्रदेश समन्वयक सांसद नरेश म्हस्के, शिवसेना विधानसभा प्रमुख प्रतोद भरत गोगवले, पूर्व मंत्री विजय शिवतारे, पुणे म्हाडा अध्यक्ष और पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, विधान परिषद सदस्य योगेश टिलेकर, उद्यमी पुनीत बालन, पुणे नगर आयुक्त डॉ. राजेंद्र भोसले, पुलिस आयुक्त पुणे अमितेश कुमार आदि गणमान्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

श्रीराम भक्तों के लिए यह शिल्प ऊर्जा का स्रोत बनेगी। आइए हम सभी के आराध्य देव, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भारत की पहली सार्वजनिक मूर्ति के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में भाग लें।

FB_IMG_1693825838202-300x298 प्रभु श्री राम की भारत की पहली पूर्णाकृति शिल्प का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा
श्री प्रमोद नाना भानगिरे
शहरप्रमुख, शिवसेना

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *