01/07/2025

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पुणे में विख्यात साहित्यकार महादेवी वर्मा की जयंती मनाई गई

IMG-20240326-WA0088

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
26 मार्च 2024 को मध्य रेल के पुणे मंडल में छायावादी युग की विख्यात साहित्यकार श्रीमती महादेवी वर्मा की जयंती उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। उल्लेखनीय है कि पुणे रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में स्थित हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय का नामकरण महादेवी वर्मा के नाम पर किया गया है। प्रतिवर्ष उनकी जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री संतोष कुमार, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर ने महादेवी वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी (राजभाषा) श्री जितेंद्र सिंह मीना, श्री दीपक भाटी, सहायक विद्युत इंजीनियर ने महादेवी जी का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए उनकी प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ किया।

समारोह में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महादेवी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अनेक पहलुओं पर चर्चा की। समारोह के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, सहायक सिग्लल एवं दूरसंचार इंजीनियर ने मंडल पर महादेवी वर्मा जयंती के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रेरक व्यक्तित्व एवं महान साहित्य से प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। आपने आगे कहा कि पाठकों के जीवन में रसास्वादन के साथ ही उच्च मूल्यों की स्थापना करना ही साहित्य का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे आयोजनों से राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु सकारात्मक माहौल निर्मित होता है।

कार्यक्रम का सूत्र-संचालन अंशकालिक पुस्तकाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार शर्मा, कनिष्ठ अनुवादक ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री प्रकाश गाडीलकर, वरिष्ठ अनुवादक ने किया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *