पिंपरी, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महानगरपालिका की ओर से हर गुरुवार को साइकलिंग टू वर्क यानि ‘साइकिल टू वर्क थर्सडे’ की गतिविधि क्रियान्वित की जा रही है। इस अभियान में भागीदारी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जो बहुत संतोषजनक है और नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। शहरवासी इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी जीवन यात्रा को स्वस्थ बनायें। यह विचार आयुक्त तथा प्रशासक शेखर सिंह ने व्यक्त किये।

आयुक्त सिंह ने कहा कि शहर की सड़कों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या और प्रदूषण और तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए महानगरपालिका लगातार स्थायी उपाय करने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत महानगरपालिका की ओर से हर गुरुवार को ‘साइकिल टू वर्क’ यानी ‘साइकिल टू वर्क थर्सडे’ योजना लागू की जा रही है। इस पहल को व्यापक बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

‘साइकिल टू वर्क थर्सडे’ पहल के अनुरूप महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने निवासस्थान से महानगर पालिका कार्यालय तक साइकिल से यात्रा की। इसमें शहर अभियंता प्रमोद ओंभासे, उपायुक्त यशवंत डांगे, कार्यकारी अभियंता बापूसाहेब गायकवाड, सुनील भागवानी, कनिष्ठ अभियंता सुनील बेलगांवकर और अन्य महानगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *