शहादेव उदमले ‘लोकसंसद जनप्रेरणा शिखर पुरस्कार’ से सम्मानित
हड़पसर नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रमणलाल शहा माध्यमिक विद्यालय आदर्शनगर गंगानगर, फुरसुंगी के शिक्षक शहादेव उदमले को मुंबई स्थित राज्यस्तरीय ‘आदर्श शिक्षक लोकसंसद जनप्रेरणा शिखर पुरस्कार 2025’ से हाल ही में सम्मानित किया गया है।
यह राज्यस्तरीय समारोह क्रांति ग्राम विकास संस्था और विश्वनायक लोकसंसद फाउंडेशन, बीड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। समारोह की अध्यक्षता श्री सुरेश यादव ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में आयुष्मान भारत मिशन समिति, महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष ओमप्रकाश शेटे, अभिनेत्री अलका कुबल, अभिनेत्री डॉ. निशिगंधा वाड, अभिनेता रोहित कोकाटे, सुहासिनी केकाणे, सूरज भोईर, रवि, अन्विता दास, मनोज देसाई आदि गणमान्य उपस्थित थे ।
शहादेव उदमले को यह सम्मान उनके क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, समाज में जनजागृति, जनसंपर्क में नवीन दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्यों ने समाज में प्रेरक परिवर्तन की एक नई दिशा निर्मित की है।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सुरवसे के साथ सभी संचालक मंडल व रमणलाल शहा माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका कविता बडेकर, प्रज्ञा प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुवर्णा ससाणे, प्रज्ञा शिशुविहार की मुख्याध्यापिका वैशाली नाईक ने राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री शहादेव उदमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
