भाजपा के राहुल शेवाले की कोशिश हुई सफल : शेवालेवाड़ी-मांजरी में विकास कार्यों में तेजी; आयुक्त नवल किशोर राम के दौरे का गहरा प्रभाव

मांजरी, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय जनता पार्टी पुणे जिला के उपाध्यक्ष राहुल शेवाले की पहल पर मनपा आयुक्त श्री नवल किशोर राम ने शेवालेवाड़ी-मांजरी गांव का दौरा किया था तब राहुल शेवाले ने उन्हें शेवालेवाड़ी-मांजरीगांव के निवासियों को किस तरह मूलभूत सुविधाएं न होने से क्या क्या संघर्ष करना पड़ रहा है, इस परिसर की वास्तविकता से अवगत कराया। जिसके चलते आज शेवालेवाड़ी-मांजरीगांव में विभिन्न विकास कार्यों का प्रारंभ किया गया है।

शेवालेवाड़ी-मांजरीगांव की दुरावस्था को देखकर आयुक्त नवल किशोर राम ने तत्काल नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक कदम उठाए और संबंधित विभागों को तुरंत आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही उस आदेश में वो सभी कार्य कितने दिनों में पूर्ण होने चाहिए उसकी भी समय सीमा संबंधित विभागों को बताई है। करीब 50 करोड़ रुपयों की लागत से विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। यह जानकारी राहुल शेवाले द्वारा एक पत्रकार वार्ता में दी गई है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे बताया कि शेवालेवाड़ी-मांजरीगांव की दुरावस्था में सुधार होने की शुरुआत हो गई है। परिसर में जो कूड़ा-कचरा, गन्दगी फैली हुई थी उसकी अब साफ-सफाई हो रही है। साथ ही जो आयुक्त को सड़कों की जीर्ण अवस्था से अवगत कराया था उन सड़कों का भी कार्य जारी है। करीब 9 सड़कों का काम प्रगति पथ पर है, जिसके कारण नागरिकों को अब यातायात हेतु आसानी होगी। साथ ही शेवालेवाड़ी-मांजरी रास्ता तैयार करने के साथ ही सड़क के किनारे की बाधाओं को दूर करके सड़क को चौड़ा करने हेतु भी बरताया गया है। इसके अलावा यहां के स्कूलों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यहां सुरक्षा रक्षक तैनात करने के साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा दीवार का निर्माण एवं यहां गिरा हुआ स्क्रैप उठाकर यहां सफाई कराने हेतु कहा गया है। मांजरी रेलवे ओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट न लगवाने से यहां सड़क दुर्घटना हो रही है। नागरिकों की सुरक्षा हेतु स्ट्रीट लाइट व्यवस्था मुद्दा भी उठाया गया। महादेवनगर स्थित बेबी कैनाल में जलपर्णी बढ़ गई है, जिसके चलते नागरिकों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है, इसलिए बेबी कैनाल की स्वच्छता पर भी जोर दिया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नैशनल हाय वे पर सर्विस डक्ट के ओपन चैंबर को लोहे की जाली लगाने का कार्य भी प्रगति पथ पर है। नियमों की धज्जियां उड़ानेवाले जॉय विला सोसायटी को दस लाख पंधरा हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है। पुणे नगर निगम का नियम का पालन यह सोसायटी बिल्कुल भी नहीं कर रहा है। निर्माण कार्य दिन में किया जाना चाहिए, रात में नहीं। यह नियम दूर रखकर यहां दिन-रात खुलेआम निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने सीवेज लाइन सीधे नहर में छोड़ने पर मनपा प्रशासन ने 10 लाख और सोसायटी का कचरा बाहर गिर रहा है उसके लिए सावधानी न बरतने पर 15 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है।

पहले कार्यालयों में प्रशासन के विविध विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु तत्पर रहते थे परंतु आज कार्यालयों को बस टैक्स इकट्ठा करने का केंद्र बना दिया गया है। अगर कोई महत्वपूर्ण समस्या जैसे कि सड़क, स्वास्थ्य, पानी आदि के बारे में हो तो किससे शिकायत करे? इस दुविधा में आज आम जनता हैं!

 

www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *