सेवाभावी दंपत्ति टेमगिरे द्वारा कार्यान्वित घूमता जनता दरबार एक अनूठी पहल

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
प्रभाग क्रमांक 16 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्वास्थ्यदूत चिकित्सा प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष निनाद टेमगिरे व भूमाता ब्रिगेड की पुणे शहर अध्यक्षा कोमल टेमगिरे की अवधारणा से घूमता जनता दरबार शुरू किया गया है। प्रभाग के अलग-अलग स्थानों में जनता दरबार कार्यान्वित किया जाएगा। इस घूमते जनता दरबार का आयोजन केवल आम जनता को नागरी सुविधाएं प्रदान करके राहत एवं सरकारी योजनाओं से अवगत करके उन योजनाओं का लाभ आम जनता उठा सके, इस हेतु सेवाभावी दंपत्ति टेमगिरे का इस अनूठी पहल को लागू करने का मुख्य उद्देश्य है।

घूमते जनता दरबार का शुभारंभ गोंधलेनगर स्थित जय जवान सोसायटी से किया गया। जनता दरबार में नागरिकों को स्वास्थ्य विभागों की विभिन्न सरकारी योजनाएं, सरकारी योजनाओं के लिए नाम पंजीकरण, महिलाओं की प्यारी बहन योजना के लिए केवाईसी, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी, साथ ही आम जनता को जूझती समस्याएं, मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में जनता दरबार अपना योगदान दे रहा है।

यह जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्वास्थ्यदूत चिकित्सा प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष निनाद टेमगिरे व भूमाता ब्रिगेड की पुणे शहर अध्यक्षा कोमल टेमगिरे ने दी।

 

www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *