लोकनेता विट्ठल तुपे ने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए किया समर्पित : प्रा. नानासाहेब झांबरे

उरुलीदेवाची, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
साने गुरुजी शिक्षण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व सांसद स्व. विट्ठलराव तुपे पाटिल ने अपना जीवन जमीनीस्तर के लोगों और उनके उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। यह विचार नानासाहेब झांबरे ने व्यक्त किए।

IMG-20250907-WA0015-300x183 लोकनेता विट्ठल तुपे ने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए किया समर्पित : प्रा. नानासाहेब झांबरे
साने गुरुजी संस्था के उरुलीदेवाची स्थित समता विद्यालय में स्व. विट्ठलराव तुपे की जयंती पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां समता विद्यालय के कार्याध्यक्ष बबन सातव, संस्था के संचालक वसंत भाडले व विट्ठल तुपे ई लर्निंग स्कूल के कार्याध्यक्ष उमेश भाडले, ई लर्निंग स्कूल की प्रमुख रेश्मा भोसले आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगे श्री झांबरे ने कहा कि राष्ट्र सेवा दल के विचार के माध्यम से विट्ठल तुपे ने हड़पसर में सच्चे समाजवाद की आधारशिला रखी। विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहते हुए भी, उन्होंने हमेशा आम आदमी के बारे में सोचा। उन्होंने दलितों और गरीबों के लिए निरंतर काम किया।

IMG-20250907-WA0013-219x300 लोकनेता विट्ठल तुपे ने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए किया समर्पित : प्रा. नानासाहेब झांबरे
इस अवसर पर समता विद्यालय के मुख्याध्यापक रोहिदास एकाड ने विट्ठल तुपे के शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की और पुणे जिले के विभिन्न दूरदराज के क्षेत्रों में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से अपनी शैक्षणिक सेवा जारी रखने के लिए तुपे के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की पर्यवेक्षिका शोभा शिंदे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विट्ठल तुपे की जयंती के अवसर पर स्कूल में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चित्रकला, भाषण व निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के शिक्षक ऋषिकांत भोसले और शाबई मैडम ने किया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सदाशिव नरुटे और नंदा दुर्गे ने किया। कार्यक्रम का संचालन शरद मोरे ने और आभार प्रदर्शन साधना परलीकर ने किया।

 

www.hadapsarexpress.com

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *