पुणेलोणावला के बीच तीसरी और चौथी उपनगरीय रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी

मुंबई, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मंत्रिमंडल ने पुणे से लोणावला के बीच तीसरी और चौथी उपनगरीय रेल लाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह परियोजना मुंबई रेलवे विकास निगम के माध्यम से लागू होगी और 63.87 किमी लंबाई तथा 17 स्टेशनों वाली इस लाइन पर करीब 5,100 करोड़ खर्च आएगा। इसका क्रियान्वयन पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) करेगा।

परियोजना की पृष्ठभूमि :

पुणेलोणावला रेल लाइन 1927 से अस्तित्व में है और 1960 में इसका दोहरीकरण हुआ।

1982 में उपनगरीय सेवाएं शुरू की गईं।

वर्तमान में इस खंड पर 119% क्षमता का उपयोग हो रहा हैजो अगले 30 वर्षों में 285% तक पहुँचने की संभावना है।

निधि योगदान :

राज्य सरकार – 30% (765 करोड़)

पुणे नगर निगम – 20% (510 करोड़)

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम – 20% (510 करोड़)

PMRDA – 30% (765 करोड़)

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) भी इसमें योगदान देगा।

इस परियोजना को निकट आवश्यक सार्वजनिक परियोजना” और महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन परियोजना” घोषित किया गया है। साथ ही, MUTP-2 की तरह रेलवे टिकट पर अधिभार लगाया जाएगा और यह राशि राज्य सरकार की शहरी परिवहन निधि (UTF) में जमा की जाएगी।

Please Share ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *