पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे मंडल के मिरज – कोल्हापुर खंड पर हातकनंगले – रुकड़ी स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 34/0-1 पर स्थित रेल फाटक संख्या 22 यहां पर सड़क मार्ग तथा दीवार का जरुरी मरम्मत कार्य के चलते रेल फाटक बुधवार, 07.02.2024 से रविवार, 25.02.2024 तक बंद रहेगा।
उपरोक्त अवधि के दौरान रेल फाटक संख्या 20 (रोड ओवर ब्रिज के पास) सड़क यातायात के लिए विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि नोट करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, पुणे मंडल द्वारा जारी की गई है।
