Skip to content
Sunil Joshi
तिरंगा
राष्ट्र और उसका सम्मान,
प्रत्येक हृदय में होना चाहिए।
जब जब लहराए तिरंगा,
उद्घोष होना चाहिए।
बुलंदी पर रहे सदा,
हमें फक्र होना चाहिए।
लहराता रहे तिरंगा,
ये उद्देश्य होना चाहिए।
देश रहे एकजुट,
ऐसा अभिमान होना चाहिए।
तिरंगा हो पहचान सभी की,
सो, हर घर में होना चाहिए।
न किसी से बैर,
न द्वेष होना चाहिए।
बात हो पहचान की तो,
सिर्फ, तिरंगा होना चाहिए।
जय हिन्द!

श्री सुनील जोशी
पुणे, महाराष्ट्र