31/07/2025

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम की पहल

PCMC Logo

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम की पहल
अभियंताओं को गड्ढा पंजीकरण एवं समाधान प्रणाली व गड्ढे भरने की तकनीक का दिया गया प्रशिक्षण
157 अभियंताओं ने लिया भाग

पिंपरी, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पिंपरी चिंचवड़ शहर में मानसून के दौरान होनेवाले गड्ढों का समाधान करने व नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नगरपालिका के अभियंताओं को गड्ढा पंजीकरण और समाधान प्रणाली (पोथोले मैनेजमेंट ऐप) प्रयोग और गड्ढे भरने की तकनीक के उपयोग पर आधारित डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

ऑटो क्लस्टर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम के शहर अभियंता मकरंद निकम, सह शहर अभियंता देवन्ना गट्टूवार, बापूसाहेब गायकवाड़ के साथ सिविल, जलापूर्ति, ड्रेनेज व शहरी विकास विभागों के कार्यकारी अभियंता, उपअभियंता, कनिष्ठ अभियंता और स्थापत्य अभियांत्रिकी के सहायकों सहित कुल 157 अभियंताओं ने भाग लिया।

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने गड्ढा प्रबंधन प्रणाली विकसित की है और इसके अंतर्गत इंफ्रा प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘गड्ढा प्रबंधन’ (पॉटहोल मॅनेजमेंट) नामक एक अभिनव ऐप विकसित किया गया है। यह ऐप अभियंताओं को सड़क संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान करने में भी मदद करेगा। यह प्रणाली नागरिकों की जीवनशैली को सुरक्षित बनाएगी। यह नगर निगम की डिजिटल और त्वरित प्रशासनिक सेवाओं का भी प्रमाण होगा।

पिंपरी चिंचवड़ शहर की सड़कों को व्यवस्थित रखने के लिए नागरिकों की भागीदारी बढ़े इस हेतु नगर निगम की ओर से तैयार की गई गड्ढा पंजीकरण और समाधान प्रणाली पर गड्ढों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने हेतु अभियंताओं को भी इस प्रणाली की भी जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से नगर निगम और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस पहल के तहत कुल 157 अभियंताओं को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में सड़कों पर गड्ढे ढूंढने से लेकर उनके त्वरित समाधान तक, हर चरण को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में गड्ढों में जल-रोधी तकनीक के इस्तेमाल, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र और जल आपूर्ति, जल निकासी और सड़क विभागों के बीच समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विशेषज्ञ सलाहकार विकास ठाकर ने यह प्रशिक्षण प्रदान किया तथा उप अभियंता अश्लेष चव्हाण ने प्रास्ताविक दिया।

प्रशिक्षण की विशेषताएँ
-‘पोथोल मैनेजमेंट’ ऐप का उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई।
-जलरोधी गड्ढे भरने की तकनीक के बारे में जानकारी।
-शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए ऑटो मैकेनिज्म प्रणाली के बारे में जानकारी।
-सड़क, जल निकासी और जलापूर्ति जैसे विभागों में समन्वय योजना।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed