विधान परिषद तालिका सभापतियों की नियुक्ति का हुआ ऐलान

विधान परिषद तालिका सभापतियों की नियुक्ति का हुआ ऐलान
मुंबई, जुलाई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है और विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे ने कार्य संचालन के लिए तालिका सभापतियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
सभापति प्रो. शिंदे ने घोषणा की है कि सदस्य श्री अमित गोरखे, श्री इद्रिस नायकवडी, श्री कृपाल तुमाने, श्री सुनील शिंदे और डॉ. प्रज्ञा सातव को तालिका सभापति नियुक्त किया गया है।
विधानसभा तालिका अध्यक्ष की घोषणा
विधानमंडल के मानसून सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर ने विधानसभा के तालिका अध्यक्षों की घोषणा की है।
विधानसभा सदस्य श्री अमित साटम, श्री किशोर अप्पा पाटील, श्रीमती सुलभा खोडके,श्री चेतन तुपे, श्री नितीन देशमुख, श्री संजय मेश्राम, श्री अभिजीत पाटील, श्री समीर कुणावार और श्री समाधान अवताडे को तालिका अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।