23/06/2025

हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत

0
IMG-20250622-WA0031

हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत

Palaki-209x300 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
हड़पसर, जून हड़पसर (एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का हड़पसरनगरी में भव्य स्वागत किया गया। गाड़ीतल पर संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का आगमन सुबह करीब 9:00 बजे और संत तुकाराम महाराज की पालकी का आगमन दोपहर 12:15 बजे बजे हुआ। हड़पसरनगरी पूरी तरह से भक्तिरस में डूब गई थी। हड़पसरवासियों ने पूरे भक्तिभाव के साथ दोनों पालकियों के साथ आए वारकरियों की तन- मन से सेवा की। पालकी का गाड़ीतल पर स्वागत विधायक चेतन तुपे, विधान परिषद सदस्य विधायक योगेश टिलेकर, पूर्व नगरसेवक विजय देशमुख, डॉ. शंतनु जगदाले आदि ने किया।

 

शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन

IMG-20250622-WA0024-300x134 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
शहीद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन की ओर से संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर माऊली पालकी समारोह में आए हुए वारकरियों की सेवा में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, मालिश सेवा केंद्र, नाश्ता वितरण और पानी की बोतल वितरण का आयोजन किया गया। उक्त पहल का आयोजन शहिद भगतसिंह जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बच्चुसिंह गुरुमुकसिंह टाक द्वारा किया गया।

 

स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान

IMG-20250622-WA0063-135x300 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी समारोह के वारकरियों को अल्पोहार प्रदान किया गया। यहां बालासाहेब बनकर, ज्ञानेश्वर बनकर, जनार्दन बनकर, महेश बनकर, मंगेश बनकर, उमेश बनकर, रूपेश बनकर, निलेश बनकर, ओंकार बनकर और प्रतिष्ठान के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जयश्री बनकर व शिवसेना ठाकरे गुट के उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर की ओर से किया गया।

 

विवान वेल्फेयर फाउंडेशन व पुलिस मित्र संघटना

IMG-20250622-WA0054-233x300 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत

IMG-20250622-WA0059-249x300 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
विवान वेल्फेयर फाउंडेशन व पुलिस मित्र संघटना द्वारा संयुक्त रूप से वारी सेवा पहल का आयोजन किया गया। वारकरियों को अल्पोहार वितरित किया गया। विवान वेल्फेयर फाउंडेशन की संस्थापिका उषा भालेराव धुमाले और पुलिस मित्र संघटना के संस्थापक राजेंद्र कोपटे की ओर आयोजन से किया गया।

 

हड़पसर सब्जी बाजार के प्रसिद्ध व्यापारी, ससाणे नगर नागरी कृति समिति सदस्य, छत्रपति शिवाजी महाराज टेम्पो संगठन

IMG-20250622-WA0035-300x191 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
पालकी समारोह के दौरान वारकरी भक्तों को आम वितरित किए गए। हड़पसर सब्जी बाजार के प्रसिद्ध व्यापारी, ससाणे नगर नागरी कृति समिति सदस्य, छत्रपति शिवाजी महाराज टेम्पो संगठन के अध्यक्ष मयूर फडतरे और उनके मित्र परिवार की ओर से संत श्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज व जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकी के हड़पसर में आगमन के अवसर पर वारकरी भक्तों को फल वितरित किए। इस अवसर पर मयूर फड़तरे, गोविंद कुंजीर, सचिन वाकले, गणेश फड़तरे और अन्य उपस्थित थे।

 

आम आदमी पार्टी पुणे शहर

IMG-20250622-WA0004-300x225 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
आम आदमी पार्टी पुणे शहर की ओर से वारकरियों के लिए मुफ्त दवाई उपचार दवाखाने का वैदूवाडी में आप कार्यकर्ता तुकाराम शिंदे द्वारा आयोजन किया गया था।
वारकरियों की जांच डॉ. ज्ञानेश्वर शिंदे, डॉ. निकिता गायकवाड ने की। दवाई वितरण दीपक गुप्ता, विनय काले, किशन नरवडे, पवन शिंदे, राम तालेकर ने किया।

 

पूर्व नगरसेविका विजया आबासाहेब कापरे

IMG-20250622-WA0029-300x169 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
पूर्व नगरसेविका विजया आबासाहेब कापरे की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां विधायक चेतन तुपे, कमलेश कापरे, महेश सातव आदि उपस्थित थे।

 

शिवसैनिक जीतू आप्पा कदम

20250622_095923-300x135 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
शिवसैनिक जीतू आप्पा कदम की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। इस अवसर पर यहां सतीश आल्हाट, संतोष खरात, सूर्यकांत सोनावणे, मोइन बागवान, मामा शिंदे, लखन काले, विट्ठल घोलप, नाना भिसे उपस्थित थे।

 

नवजीवन मेडिकल सातववाड़ी

20250622_080147-300x135 हड़पसरनगरी में संतश्रेष्ठ संत ज्ञानेश्वर महाराज व जगत्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियों का किया गया भव्य स्वागत
नवजीवन मेडिकल सातववाड़ी की ओर से वारकरियों को अल्पोपहार दिया गया। यहां नवजीवन मेडिकल के प्रमुख जीवन बागमार, सुवर्णा बागमार, राहुल पोटे आदि उपस्थित थे।

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *