उस्मानाबाद स्टेशन अब धाराशिव रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा

उस्मानाबाद स्टेशन अब धाराशिव रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा
मुंबई, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र सरकार द्वारा उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने के निर्णय के अनुरूप, भारतीय रेल ने उस्मानाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर धाराशिव रेलवे स्टेशन कर दिया है। इसके अनुसार, नया स्टेशन नाम और कोड भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
पूर्व में उस्मानाबाद (स्टेशन कोड: UMD) के नाम से जाना जाने वाला यह स्टेशन अब आधिकारिक रूप से धाराशिव (नया स्टेशन कोड: DRSV) कहलाएगा।
इस परिवर्तन के अनुसार, स्टेशन का नाम निम्न प्रकार से पढ़ा और लिखा जाएगा :
* देवनागरी लिपि (मराठी में): धाराशिव
* देवनागरी लिपि (हिंदी में): धाराशिव
* रोमन लिपि (अंग्रेज़ी में): DHARASHIV
रेलवे के सभी अभिलेखों, संकेत पट्टों (साइनेज), उद्घोषणाओं और यात्री सूचना प्रणालियों को नए नाम के अनुसार अद्यतन किया जाएगा।
यात्रियों और आम जनता से अनुरोध है कि वह इस नाम परिवर्तन का ध्यान रखें।
इस नाम परिवर्तन को लागू करने के लिए मुंबई पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) को अस्थायी रूप से 31.05.2025 की रात 23:45 बजे से 01.06.2025 को तड़के 01:30 बजे तक (1 घंटा 45 मिनट) के लिए बंद रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान उस्मानाबाद स्टेशन का नाम बदलकर धाराशिव करने तथा संबंधित तकनीकी अद्यतनों का कार्य किया जाएगा।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मुख्यालय, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा जारी की गई है।
Share this content: