22/06/2025

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम का संचालन शत प्रतिशत डिजिटल

0
PCMC Logo

पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम का संचालन शत प्रतिशत डिजिटल

पिंपरी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने अप्रैल 2025 से कागज रहित प्रशासन की दिशा में एक सफल कदम उठाया गया है, जो देश में एक आधुनिक और स्मार्ट नगर निगम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम में दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली, कार्य प्रवाह प्रणाली उपयोग 1 अप्रैल, 2025 से 31 हजार से अधिक दस्तावेज और 3 हजार 716 फाइलों को डिजिटल रूप से पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा सैप, भौगोलिक सूचना प्रणाली व विभिन्न नागरिक और प्रशासनिक अनुप्रयोगों के उपयोग से नगर निगम के कामकाज में तेजी आई है।

नगर निगम के सभी 54 विभागों में अब भौतिक रूप से कोई फाइल तैयार नहीं की जा रही है। फाइल बनाने के लिए डीएमएस और वर्क फ्लो प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीएमएस प्रणाली का उपयोग करके सभी दस्तावेज़ों को स्कैन, ट्रैक, साझा करना और खोजना संभव है। कार्य प्रवाह प्रणाली के कारण प्रत्येक फाइल का कार्य समय पर पूरा हो जाता है और समय की बचत होती है।
प्रशासन का काम पूर्णत: डिजिटलीकरण होने के कारण निर्णय लेने की प्रक्रिया, पारदर्शिता और जिम्मेदारी में काफी वृद्धि हुई है। इन प्रणालियों के उपयोग के कारण नगर निगम स्मार्ट प्रशासन, पारदर्शी कार्य की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है और इससे नगर निगम की सेवाओं को समय रहते नागरिकों तक पहुंचाने में भी मदद मिलना शुरू हुआ है।

वेतन और बिल के लिए सैप प्रणाली का उपयोग
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन और ठेकेदारों के बिलों को निकालने के लिए अब सैप प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। मार्च और अप्रैल में 6 हजार 500 से अधिक कर्मचारियों का वेतन और ठेकेदारों के बिल सैप प्रणाली के माध्यम से निकाले गए हैं। इसके अलावा नगर निगम के अभियांत्रिकी विभागों ने सैप प्रणाली पर 176 बजट तैयार किया है, जो जीआईएस डेटाबेस पर पंजीकृत हैं। इससे उनकी रीयल-टाइम ट्रैकिंग संभव हो गई है। सिविल सेवा जैसे विवाह पंजीकरण, खेल मैदान और सभागार बुकिंग, स्लम बिलिंग भी डिजिटल हो गई है।

ई-गवर्नेंस में हो गई है पहचान निर्माण
380 से अधिक जीआईएस लेयर, स्थलाकृतिक विश्लेषण के लिए डिजिटल उन्नयन मॉडल, 6 लाख से अधिक जियोटैग्ड परिसंपत्तियों के कारण पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने देश भर में ई-गवर्नेंस में अपनी अलग पहचान बनाना शुरू कर दिया है। यह प्रणाली उच्च-रिज़ॉल्यूशन उपग्रह चित्रों और सर्वेक्षणों के आधार पर विकसित की गई है और नगर निगम के सभी विभागों को एकल जीआईएस प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। यह प्रणाली प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल से भी जुड़ी हुई है और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा व्यापक अवसंरचना विकास योजना के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इसके अलावा भूमि पंजीकरण, सेवा सुविधा, संपत्ति की जानकारी आदि नागरिकों को आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो रही है।

इस जानकारी के लिए अब कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे समय और लागत की बचत होती है तथा कागजी कार्रवाई कम होती है।

डिजिटल कामकाज के लाभ
-54 विभागों में 100 प्रतिशत कागज रहित संचालन।
-जीआईएस आधारित ईआरपी, सिंगल साइन ऑन (एसएसओ) प्रणाली और एकीकृत डैशबोर्ड ने हर फाइल की जानकारी प्राप्त करना संभव बना दिया है।
-ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से 8 हजार 742 ई-मेल भेजे गए हैं।
-1 हजार 709 डिजिटल सिग्नेचर की तैयार की गई है ।
पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के किसी भी विभाग में अब फाइलों को एक विभाग से दूसरे विभाग में भौतिक रूप से भेजने की आवश्यकता नहीं है। नगर निगम का संपूर्ण कार्य डिजिटल तरीके से किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गति एवं पारदर्शिता बढ़ी है। यह परिवर्तन केवल डिजिटल रूपांतरण नहीं है, बल्कि दक्षता और विश्वसनीयता का प्रतीक है। इस प्रणाली में उपयोगकर्ता की प्रतिक्रिया के आधार पर सुधार भी किए जा रहे हैं।

– श्री शेखर सिंह (आयुक्त तथा प्रशासक, पिंपरी चिंचवड निगम)

Share this content:

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *