25/06/2025

पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल मंत्रिमंडल में शामिल : राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

_राज्यपालांकडून छगन भुजबळ यांना मंत्री पदाची शपथ (2)

पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल मंत्रिमंडल में शामिल : राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

मुंबई, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन चंद्रभागा चंद्रकांत भुजबल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्हें महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

मुंबई के राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में विधानपरिषद के सभापति प्रो. राम शिंदेविधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकरमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसउपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

राज्यपाल राधाकृष्णन ने छगन भुजबल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुलेसंसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटीलजलसंपदा (गोदावरी एवं कृष्णा खोरे विकास महामंडल) मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटीलशालेय शिक्षण मंत्री दादाजी भुसेवैद्यकीय शिक्षण मंत्री हसन मुश्रीफअन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाळउद्योग व मराठी भाषा मंत्री उदय सामंतआदिवासी विकास मंत्री अशोक उईकेइतर मागास बहुजन कल्याण व दुग्ध व्यवसाय विकास मंत्री अतुल सावेखेल व युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणेकौशल विकासरोजगारउद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढासामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाटमृदा व जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़सांसद प्रफुल्ल पटेल व सुनील तटकरेमुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारतीराज्यपाल के सचिव प्रशांत नारनवरे तथा श्री भुजबल के परिवारजन उपस्थित थे।

शपथ समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव सुजाता सौनिक द्वारा राज्यपाल से अनुमति लेने के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल ने छगन भुजबल को शपथ दिलाई। शपथ के बाद राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ देकर भुजबल का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीसउपमुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री पवार ने भी पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *