30/06/2025

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर निकाला जाएगा पुण्य प्रदान रथ : अध्यक्ष विजयकुमार मर्लेचा द्वारा जानकारी

Hadapsar Express Logo

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर निकाला जाएगा पुण्य प्रदान रथ : अध्यक्ष विजयकुमार मर्लेचा द्वारा जानकारी

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर निकाली जानेवाली मुख्य शोभायात्रा में हर साल की तरह जय आनंद ग्रुप पुणे संचालित महावीर फूड बैंक पुणे द्वारा राष्ट्रसंत आनंद ऋषिजी पुण्य प्रदान रथ, गुरुवार पेठ, जैन मंदिर से 10 तारीख को सुबह 8 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक शामिल होंगे। इस रथ पर हम जरूरतमंदों और दिव्यांगों के लिए खाद्यान्न एकत्र करेंगे। यह जानकारी आनंद ग्रुप पुणे संचालित महावीर फूड बैंक पुणे के अध्यक्ष विजयकुमार मर्लेचा ने दी है।

पिछले 12/13 वर्षों में, हमने अनाथों, विकलांग महिलाओं, वृद्धाश्रमों को आठ लाख किलो अनाज मुफ्त दिया है। हम सभी पुणेवासियों से अनुरोध करते हैं कि इस पुण्य प्रदान रथ पर आप अपनी इच्छानुसार जितने किलो अनाज दान कर सकते हैं या अनाज खरीदने के लिए नकद राशि दे सकते हैं, दे सकते हैं, रथ पर आपको उचित रसीद मिलेगी और आपका अनाज जरूरतमंदों तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अनाज दान करें और दोगुना पुण्य कमाएं। यह अपील अध्यक्ष विजयकुमार मर्लेचा, कार्याध्यक्ष प्रमोद छाजेड, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय चोरडिया, मानद मंत्री संजय कटारिया, सह सचिव संतोष कर्नावट, उपाध्यक्ष किशोर छाजेड, समन्वयक शांतिलाल देसर्डा, क़ानूनी सलाहकार ईश्वर बोरा, मार्गदर्शक शांतिलाल नवलखा द्वारा की गई है।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *