मंडल रेल अस्पताल पुणे में मरीजों के लिए हिंदी वाचनालय उद्घाटित

मंडल रेल अस्पताल पुणे में मरीजों के लिए हिंदी वाचनालय उद्घाटित

पुणे, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मंडल रेल अस्पताल पुणे में मरीजों के लिए हिंदी वाचनालय की सुविधा प्रारंभ की गई जिसमें हिंदी की विभिन्न पत्रिकाएं और हिंदी समाचार पत्र की सुविधा उपलब्ध होगी।

IMG-20240127-WA0212-225x300 मंडल रेल अस्पताल पुणे में मरीजों के लिए हिंदी वाचनालय उद्घाटित

मंडल रेल अस्पताल पुणे में मरीजों के लिए हिंदी वाचनालय का उदघाटन श्रीमती इंदू रानी दुबे, मंडल रेल प्रबंधक के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री बी.के. सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री सजीव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री ए. एस. निकाळजे, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री विजय कुमार राय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सम.) अन्य डॉक्टर्स एवं अन्य शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, पुणे मंडल, जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है।

Spread the love

Post Comment