×

पुणे मंडल द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग – सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पुणे मंडल द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग - सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पुणे मंडल द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग – सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पुणे मंडल द्वारा सौर ऊर्जा का उपयोग – सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पुणे, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के पुणे मंडल, डीआरएम श्री राजेश वर्मा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (जनरल), पुणे श्री पराग अकनूरवार के नेतृत्व में सौर ऊर्जा का उपयोग करके सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुणे मंडल ने 2016 में पुणे के पीआरएस भवन पर 160 KWp सोलर पीवी रूफ टॉप पावर प्लांट स्थापित करके सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू किया। तब से, पुणे मंडल ने पुणे, दौंड, सातारा, कोल्हापुर, शिवाजीनगर, खड़की, पिंपरी, डीजल लोको शेड, डीआरएम कार्यालय भवन और अन्य महत्वपूर्ण रेलवे भवनों सहित 42 स्थानों पर 2.74 MW की क्षमता वाले सोलर रूफ टॉप पावर प्लांट सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं।
इसके अलावा, दूरस्थ स्थानों पर स्टैंडअलोन सोलर स्ट्रीट लाइट्स भी स्थापित की गई हैं, जिससे नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया गया है।
उल्लेखनीय उपलब्धियां :-
– प्रति माह 1.80 लाख यूनिट सौर ऊर्जा उत्पादन
– प्रति माह ₹12.0 लाख रुपये की ऊर्जा लागत में बचत
– प्रति वर्ष 3250 टन CO2 उत्सर्जन में कमी के बराबर
– 1.08 लाख सागौन के पेड़ लगाने के बराबर पर्यावरणीय प्रभाव
यह उपलब्धि पुणे मंडल की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण योगदान देती है।
यह प्रेस विज्ञप्ति मध्य रेल, पुणे मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी की गई है।
Spread the love

Post Comment