30/06/2025

मराठी भाषा पर गर्व करें : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव

IMG-20250228-WA0012

मराठी भाषा पर गर्व करें : प्राचार्य दत्तात्रय जाधव

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मराठी भाषा का इतिहास दो हजार साल पुराना है। मराठी एक समृद्ध भाषा है और हमें जानकार बनने के लिए मराठी में विभिन्न साहित्य पढ़ना चाहिए। अन्य भाषाएँ अवश्य सीखनी चाहिए, लेकिन मराठी भाषा पर निश्चित रूप से हमें गर्व करना चाहिए। यह विचार साधना विद्यालय व आर.आर.शिंदे जूनियर कॉलेज के प्राचार्य दत्तात्रय जाधव ने व्यक्त किये।

साधना विद्यालय व आर आर शिंदे जूनियर कॉलेज, हड़पसर में मराठी भाषा गौरव दिन पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां उपमुख्याध्यापिका योजना निकम, पर्यवेक्षक शिवाजी मोहिते, माधुरी राऊत, आजीवन सेवक अनिल मेमाणे, जूनियर कॉलेज विभाग प्रमुख विजय सोनवणे, मराठी विभाग प्रमुख कमल मोरमारे और अध्यापकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सर्वप्रथम कुसुमाग्रज यानी विष्णु वामन शिरवाडकर की प्रतिमा का पूजन किया गया। चित्रा हेन्द्रे ने मराठी गौरव गीत प्रस्तुत किया। छात्र वेदांत ढोले, नीलांजन पाटिल, सृजन कुंभार, सोहम गोरे, अमोघ दुंडगे ने अपने मनोगत व्यक्त किए। कई छात्रों ने मराठी भाषा के बारे में गीत प्रस्तुत किए। प्रतीश केंगल ने शिक्षक के मनोगत में मराठी भाषा की महानता और महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक स्मिता पाटिल ने किया। सूत्र-संचालन प्रतिभा हिले और आभार प्रदर्शन रेखा घोडके ने किया।

About The Author

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *