अण्णासाहेब वाघिरे महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस
अण्णासाहेब वाघिरे महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मराठी भाषा गौरव दिवस
हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अण्णासाहेब वाघिरे महाविद्यालय, ओतूर, ता जुन्नर जिला पुणे में विश्व मराठी भाषा गौरव दिवस 27 फरवरी 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कुसुमाग्रज तथा वि.वा.शिरवाडकर की प्रतिमा का पूजन गणमान्य अतिथियों के शुभ हाथों करके की गई। कार्यक्रम का आरंभ महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत करके किया गया। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.महेंद्र अवघडे व मराठी विभाग प्रमुख डॉ.वसंत गावडे ने दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व व्याख्याता डॉ.शाकुराव कोरडे ने ‘अभिजात मराठी भाषा’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें मराठी भाषा की प्राचीन विरासत का जतन-संरक्षित करना चाहिए। साथ ही हमें मराठी भाषा के प्रचार-प्रसार को ज्ञान के स्तर तक ले जाना चाहिए। मराठी भाषा संत, पंत और तंत द्वारा समृद्ध हुई। उस भाषा के प्रति उड़ान हमें भी भरनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ.कल्याण सोनावणे ने कहा कि मातृभाषा हमारी जन्मभाषा है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। हमें मराठी साहित्य की साहित्यिक विधाओं को विभिन्न लेखकों द्वारा पढ़ना और अध्ययन करना चाहिए।
इस अवसर पर छात्र अर्णव बेनके ने कुसुमाग्रज के बारे में जानकारी दी और उनकी रचना प्रस्तुत की। छात्रा युवराजनी सोनावणे ने मराठी का महिमामंडन करती स्वरचित कविता प्रस्तुत की। छात्रों ने उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। इस दिन के अवसर पर महाविद्यालय में एक भव्य मराठी भाषा हस्ताक्षर अभियान लागू किया गया।
साथ ही 14 से 28 जनवरी 2025 के बीच संपन्न हुई भाषा पखवाड़े के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता निबंध, प्रश्नोत्तरी, हस्ताक्षर, नारा, कथा, अभिवाचन कविता पठन , कविता लेखन, वक्तृत्व इन प्रतियोगिता के विजेताओं को उपस्थित गणमान्यों के शुभ हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक करते हुए डॉ.वसंत गावडे ने कहा कि मराठी भाषा का इतिहास गौरवशाली है। वर्तमान समय में वह कई चुनौतियों का सामना करते हुए मार्गक्रमण कर रही है। भविष्य में यह निश्चित ही एक समृद्ध भाषा और ज्ञान की भाषा बनेगी। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को विशेष महत्व दिया गया है।
Post Comment