भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट मराठा टाइगर फोर्स द्वारा आयोजित शिव जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट मराठा टाइगर फोर्स द्वारा आयोजित शिव जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
हड़पसर, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मराठा टाइगर फोर्स की ओर से भारत- पाकिस्तान सीमा के निकट श्री तनोट राय माता मंदिर क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश की सेवा कर रहे सीमा सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल 166 चैनल के कमांडेंट वीरेंद्र पाल सिंह, मराठा सेवक विजय अप्पा बाराटे, सीमा सुरक्षा बल 166 चैनल के कांस्टेबल महिपाल सिंह, लोहावट फलोदी के कांग्रेसी मुख्य नेता भजन इसरवाल बिश्नोई, सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक विजय कुमार शर्मा, तनोट गांव के सरपंच इंदर सिंह, शिवसेना के अतुल दिघे के साथ अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ एड. मिलिंद पवार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिनेश खत्री, जल संरक्षक चरण सिंह जाम, युवा भूषण आजाद सिंह टाक को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इन कार्यक्रमों में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए काम करनेवाले भारतीय सेना के जवानों को भी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को मान वंदना देकर पुष्पहार अर्पित करके जिजाऊ वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद शिव जयंती के अवसर पर राजस्थानी कलाकारों ने शिवाजी महाराज पर आधारित एवं देशभक्ति गीतों से उपस्थित शिव प्रेमियों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का प्रस्ताविक मराठा टाइगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष व राजस्थान राज्य शिवजयंती महोत्सव समिति के प्रमुख संदीप लहाने पाटिल ने किया। सूत्र-संचालन मराठा सेवक व्यंकटेश देशमुख और आभार प्रदर्शन सहउत्सव प्रमुख शरद लोंढे व मराठा सेवक रमेश पाटिल ने किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक नियोजन संदीप लहाने पाटिल, शरद लोंढे, विशाल लहाने पाटिल, विजय आप्पा बराटे, व्यंकटेश देशमुख, रमेश पाटिल, जगदीश दिघे, नरेंद्र मुर्हे, यशवंत जगताप, संपत शिंदे, बबन घाडगे, अशोक देशमुख द्वारा किया गया।
राजस्थान और मुख्य रूप से जैसलमेर के स्थानीय शिव प्रेमियों और सीमा सुरक्षा बल के हमारे महाराष्ट्र जवानों और उनके परिवार की सभी महिला सदस्यों ने महाराष्ट्रीयन पोशाक पहनकर कार्यक्रमों में भाग लिया।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के कार्यक्रमों में बहुमूल्य योगदान दिया और कार्यक्रम की योजना में सहयोग किया और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Post Comment