छत्रपति शिवाजी महाराज आज की युवा पीढ़ी का प्रेरणास्थान : कल्याणराव जाधव
छत्रपति शिवाजी महाराज आज की युवा पीढ़ी का प्रेरणास्थान : कल्याणराव जाधव
कोंढवा, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रयत का राजा छत्रपति शिवाजी महाराज एक महान शासक थे। इस प्रकार धर्मनीति, राजनीति, युद्ध और रगनिमी कावा जैसे गुणों की पराकाष्ठा उनमें थी। उनके चरित्र से हमें पल-पल प्रेरणा मिलती है कि आदर्श जीवन कैसे जीया, जाए उसकी प्रेरणा मिलती है। छत्रपति के विचार को हमें भी स्वीकार करना चाहिए। युवाओं को इसका संकल्प लेना चाहिए। यह अपील के.जे. शिक्षण संस्था के संस्थापक कल्याणराव जाधव ने की।
हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पूरे महाराष्ट्र के साथ भारत देश में मनाई जाती है। इसी अवसर पर के. जे. शिक्षण संस्था में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह से मनाई गई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन ट्रिनिटी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की ओर से किया गया था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रो. निलेश गोलगिरे द्वारा बनाई गई किले प्रतापगढ़ की प्रतिकृति के साथ-साथ मनमोहक पालकी शोभायात्रा, जिसमें छात्रों ने चरित्र को चित्रित करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता जिजाऊ और साईबाई की वेशभूषा धारण की। शोभायात्रा में सभी शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग, विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
यहां संस्था संकुल संचालक समीर कल्ला, संस्था विद्यार्थी विकास संचालक डॉ. हेमंत देशमुख, टेक्निकल डायरेक्टर डॉ.अजय फुलंबरकर, डॉ. अभिजीत औटी, डॉ. रुपेश पाटिल, डॉ. सुहास खोत, डॉ. प्रीति शर्मा, प्रो. नीता खोल, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. निलेश पोरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शरद कांदे के मार्गदर्शन में प्रा. अजय जाधव के नेतृत्व में कार्यक्रम बेहतरीन रूप से संपन्न हुआ, जिसमें तुषार हंबर्डे, हर्ष गांधी, अक्षय सेंडकर नामक छात्रों ने अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन प्रा. सचिन घुगे ने किया।
Post Comment