अब तक पानी के 5 हजार 905 नमूनों का किया गया परीक्षण : आयुक्त शेखर सिंह द्वारा जानकारी
अब तक पानी के 5 हजार 905 नमूनों का किया गया परीक्षण : आयुक्त शेखर सिंह द्वारा जानकारी
अनधिकृत निजी 24 आरओ और 27 वाटर एटीएम प्लांटों पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई!
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम का निरीक्षण अभियान तेज
पिंपरी, फरवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
गिलियन बेरे सिंड्रोम (जीबीएस) के प्रकोप को रोकने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम ने विभिन्न उपाय शुरू किए हैं। नगर निगम ने अब तक शहर में 24 अनधिकृत निजी आरओ प्लांटों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा, 27 वाटर एटीएम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर दिया गया है। यह जानकारी आयुक्त और प्रशासक शेखर सिंह ने दी है। उन्होंने आगे बताया कि जिसमें शहर के 6 कुएं शामिल हैं। अब तक विभिन्न स्थानों से कुल 5 हजार 905 पानी के नमूनों की जांच की जा चुकी है।
इस अवसर पर यहां अतिरिक्त आयुक्त चंद्रकांत इंदलकर, उपायुक्त अण्णा बोदडे, शिक्षण विभाग के सहायक आयुक्त विजयकुमार थोरात, विशेष अधिकारी किरण गायकवाड उपस्थित थे।
आयुक्त शेखर सिंह ने आगे कहा कि गिलियन-बॅरे सिंड्रोम (जीबीएस) के प्रकोप और बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंताओं के मद्देनजर शहर में विभिन्न स्थानों से पानी के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से वाटर एटीएम और निजी आरओ प्लांट की भी जांच की जा रही है। इसमें अनधिकृत वाटर एटीएम और दूषित पेयजल आपूर्ति करनेवाले आरओ प्लांट पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसके मुताबिक अब तक पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम ने शहर में 24 आरओ और 27 वॉटर एटीएम प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई की है।
Post Comment